Meerut Weather Forecast: घने कोहरे से ही सुबह की शुरुआत, तापमान में होगी गिरावट, जानें-मौसम का हाल

Meerut Weather मेरठ में शुक्रवार की रात को तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे पहुंच गया। शनिवार की सुबह कोहरा भी नजर आया। सुबह के समय सैर को निकले लोग ठिठुरते नजर आए।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 07:00 AM (IST)
Meerut Weather Forecast: घने कोहरे से ही सुबह की शुरुआत, तापमान में होगी गिरावट, जानें-मौसम का हाल
Meerut Weather मेरठ के आसपास के जिलों में कुछ दिनों सुबह कोहरा बना रहेगा।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast मेरठ में शुक्रवार की रात को तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे पहुंच गया। शनिवार की सुबह कोहरा भी नजर आया। सुबह के समय सैर को निकले लोग ठिठुरते नजर आए। दिन और रात के तापमान में अभी और गिरावट की आशंका जताई जा रही है। अमूमन दिल्ली का न्यूनतम तापमान मेरठ से कम आंका जाता रहा है। वहीं गुरुवार की रात मेरठ के न्यूनतम तापमान में 24 घंटे की तुलना में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी।

ठंड का आकलन

मुजफ्फरनगर के न्यूनतम तापमान में आंशिक रूप से बढ़ोत्तरी हुई यह 7.5 रहा। बतातें चलें कि न्यूनतम तापमान ही वह तापमान है जिससे पड़ने वाली ठंड का आकलन किया जाता है। यह जितना कम होगा ठंड उतनी ज्यादा होगी। शनिवार को सुबह कोहरे के बाद दिन में चटक धूप ही निकलेगी। मेरठ में मौसम विभाग के अधिकारी डा. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा पड़ने की संभावना है। तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है।

कोहरा करने लगा परेशान

मेरठ ही नहीं आसपास के जिलों में भी कोहरे ने दस्तक दे दी है। शनिवार को सुबह लोग घरों से निकले तो कोहरे की चादर सामने मिली। बागपत में भी चारों ओर घना कोहरा देखने को मिला। सड़कों पर कोहरे के कारण ही वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। वाहन चालको ने लाइट जला रखी थी। घना कोहरा होने के कारण चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ौत-मेरठ, बड़ौत- बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर, बड़ौत- छपरौली, बड़ौत- अमीनगर सराय आदि मार्गो पर सड़कों पर घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे के चलते हाइवे पर दुर्घटनाएं बढ़ने की आशंका प्रबल हो जाती है।

chat bot
आपका साथी