Meerut Weather Forecast: घने कोहरे से हुई फरवरी माह की शुरुआत, 3.4 डिग्री तक गिर सकता है पारा

Meerut में फरवरी माह के पहले दिन ही सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई है। खिली धूप ठंड से जहां राहत दे रही थी वहीं कोहरे से मौसम में फिर बदलाव आया। रात में कड़ाके की ठंड के साथ पारा 3.4 डिग्री तक पहुंच सकता है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Mon, 01 Feb 2021 09:43 AM (IST) Updated:Mon, 01 Feb 2021 11:32 AM (IST)
Meerut Weather Forecast: घने कोहरे से हुई फरवरी माह की शुरुआत, 3.4 डिग्री तक गिर सकता है पारा
मेरठ में आज कोहरे से शुरुआत होने के साथ ही रात में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

मेरठ, जेएनएन। फरवरी माह के पहले दिन ही सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई है। दो दिन से सुबह से खिली धूप ठंड से जहां राहत दे रही थी वहीं कोहरे से मौसम में फिर बदलाव आया है। इस बदलाव से अनुमान लगाया जा रहा है कि कोहरे की धमक आगे भी बरकरार रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि रात में पारा 3.4 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं यह भी अनुमान है कि इस पूरे महीने में सूर्य देव मेहरबान रहेंगे। पूरे महीने लोगों को धूप से राहत मिलेगी।

घने कोहरे के बाद आज मेरठ और आसपास के जिलों में धूप खिलने के आसार हैं। मौसम विभाग का मानना है पूरे म‍हीने घने कोहरे के बाद धूप निकल सकती है। साथ ही कोहरा भी पूरे दिन छाने की उम्‍मीद है। इसके अलावा कई दिनों में सुबह से धूप खिल जाएगी। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ जगहों पर बारिश होने के भी आसार हैं।

दिल्‍ली में आज कोहरे के बीच 7 डिग्री तापमान मापा गया। वहीं मेरठ में मिनीमम 3.4 डिग्री तो अधिकतम 22 डिग्री तापमान होने का अनुमान है। लेकिन कोहरे के बीच अभी 6.6 डिग्री तापमान मापा गया है। इसके अलावा बागपत में सुबह से ही सूर्य देव ने दर्शन दिए। यहां पर तापमान लगभग 8 डिग्री रहा। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में पांच डिग्री से उपर का तापमान रहा। इसके अलावा अन्‍य आसपास के शहरों में भी कोहरा बरकरार रहा।  

तीन फरवरी से बदलेगा मौसम

पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर  तीन से पांच फरवरी के बीच कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। रविवार को दिन में मौसम साफ रहा। रविवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई यह सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.2 रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.3 डिग्री रहा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के डा. यूपी शाही ने बताया कि तीन फरवरी से मौसम में बदलाव दिखेगा। इस बीच ठंड का प्रकोप बना रहेगा। रविवार को दिल्ली सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर में यह चार डिग्री रहा।

chat bot
आपका साथी