Meerut Panchayat Election Result: मेरठ और आसपास कहीं राजनैतिक दल तो कहीं निर्दलों ने मारी बाजी,सभी परिणाम घोषित

MeerutUP Panchayat Election Result 2021 पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के जिलों में आज भी मतगणना जारी रही और मंगलवार को देररात तक सभी परिणाम घोषित कर दिए गए। मुजफ्फरनगर में हाई बोल्‍टेज ड्रामा के बाद भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी को जीत दे दी गई।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 12:20 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 11:51 PM (IST)
Meerut Panchayat Election Result: मेरठ और आसपास कहीं राजनैतिक दल तो कहीं निर्दलों ने मारी बाजी,सभी परिणाम घोषित
मंगलवार की रात को पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में सभी परिणाम घोषित कर दिए गए।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Panchayat Election Result: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। जिला पंचायत चुनाव में मेरठ जिले में बहुजन समाज पार्टी और रालोद का बेहतरीन प्रदर्श रहा। दोनों के समर्थित प्रत्याशियों ने आठ-आठ सीट पर कब्जा किया। छह-छह सीटें लेकर भाजपा और सपा संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहीं। निर्दल प्रत्याशियों ने भी पांच सीटों पर परचम फहराया।  मुजफ्फरनगर में कृषि कानूनों के विरोध में जारी आदोलन का लाभ रालोद व भाकियू को नहीं मिला। जनता की पहली पसंद रहे  निर्दल उम्मीदवारों ने 43 में से 17 सीट जीतीं हैं। 13 भाजपा समर्थित और तीन बसपा समर्थित प्रत्याशी जीते। रालोद की मात्र तीन और भाकियू ने किसी तरह खाता खोला। सपा का खाता भी नहीं खुला। 

यह रही तस्‍वीर 

आश्चर्यजनक रूप से आजाद समाज पार्टी समर्थित छह प्रत्याशी जीते हैं। वार्ड 42 में दोबारा मतगणना के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी डा. वीरपाल निर्वाल विजयी हुए। सहारनपुर में जिला पंचायत सदस्य के 49 वार्डों में से बसपा 16 सीटों पर जीती है। भाजपा  के 14 सदस्य जीते हैं। 8 सीटों पर कांग्रेस, पांच पर सपा और  शेष पर निर्दल प्रत्याशी जीते हैं। प्रधान के सभी परिणाम घोषित हो चुके हैं। शामली जनपद में जिला पंचायत की सभी 19 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। रालोद ने पांच, भाजपा ने चार, सपा ने दो तथा निर्दल प्रत्याशियों ने छह सीट जीती हैं। 

यहां भी जीते 

एसडीपीआइ सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया के भी दो सदस्य जीते हैं। कांग्रेस और बसपा खाता नहीं खोल पाई। जनपद में 230 ग्राम पंचायतों में प्रधान, पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।  बिजनौर में जिला पंचायत सदस्य पद की 56 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। भाजपा को सिर्फ सात सीट मिलीं। रालोद को चार, बसपा को पांच सीट हासिल हुईं। सपा 20 सीट हासिल कर पहले नंबर पर रही। 20 सीटों पर निर्दल जीते। 

इनका नहीं खुला खाता भी 

सभी 1123 ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदों के परिणाम भी घोषित हो चुके हैं।बागपत में जिला पंचायत के सभी 20 वार्डों का परिणाम घोषित हो गया है। रालोद ने बेहतर प्रदर्शन कर आठ सीट जीतीं। भाजपा के चार, सपा के चार और बसपा के एक उम्मीदवार विजयी हुए। तीन निर्दलीय जीते हैं।  बुलंदशहर में जिला पंचायत सदस्य की 52 सीटों में से भाजपा को दस, बसपा को 11, रालोद को छह, असपा को दो सीट मिली हैं। कांग्रेस, सपा तथा आप खाता भी नहीं खोल सकीं। 23 सीटों पर निर्दल प्रत्याशी जीते।

शामली में रालोद प्रत्‍यशियों का दबदबा, भाजपा के हाथ चार सीट 

जनपद में भी रालोद ने पंचायत चुनाव में बाजी मार ली है। रालोद को मंगलवार को पांच सीट मिली। वहीं भाजपा भी पांच सीटों पर कब्‍जा कर पाई। वार्ड चार से डाक्‍टर नीरज सैनी, वार्ड पांच से अघोषित डोली देवी, वार्ड 14 से मधु व 16 से शेफाली ने चुनाव जीता है। ये सभी भाजपा पार्टी के नेता हैं। वहीं रालोद के वार्ड 11 से फरजाना, वार्ड 15 से अरविंद, वार्ड 17 से अमित, वार्ड 18 से सीमा और वार्ड 19 से उमेश कुमार ने जिला पंचायत सदस्‍य की कुर्सी पर कब्‍जा जमाया है। वहींं सपा को भी दो सीटे मिली हैं। 

मेरठ के दौराला ब्लॉक

वार्ड 32 से निर्दलीय प्रत्‍याशी विकास उपाध्‍याय ने भीम आर्मी के अनस को हराया है।

वार्ड 6 से बीएसपी की समर्थित विजयी प्रत्याशी सलोनी पत्नी अनुज को 10148 वोट मिले।

वार्ड 7 से बीएसपी की समर्थित  विजयी प्रत्याशी सुमन पत्नी शेखर को 6995 वोट मिले।

वार्ड 8 से रालोद की विजयी प्रत्याशी अरुणा भारती पत्नी प्रताप लोहिया को 7762 वोट मिले।

जिला पंचायत वार्ड 17 से बसपा समर्थित प्रत्याशी अतुल 6585 मत पाकर विजयी। 

जिला पंचायत वार्ड 18 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी गौरव कुसैडी 6723  मत पाकर विजयी। 

वार्ड 31 से सपा समर्थित प्रत्याशी डा0 विनेश ने निर्दलीय वेदप्रकाश को 1600 मतों से हराया।

वार्ड 33 से सपा की सोनम भड़ाना ने बसपा की फरजाना को 3417 मतों से पराजित किया। 

वार्ड नंबर 21 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी ऋषि त्यागी ने 5253 मत लेकर निकटतम प्रतिद्वंदी फुरकान को हराया।

वार्ड संख्या 22 से बसपा समर्थित प्रत्याशी गोपाल प्रधान ने 8026 मत लेकर जीत हासिल की।

ब्लाक-सरधना 

वार्ड-9 विजेता-उर्मिला निर्दलीय वोट मिले-7185

उप विजेता-माया निर्दलीय वोट मिले-4783  

वार्ड-10विजेता-अश्वनी शर्मा बसपा समर्थित वोट मिले-8935 

उप विजेता-राहुल चौहान भाजपा समर्थित वोट मिले-8420

वार्ड-11विजेता-सुनील प्रधान भाजपा समर्थित वोट मिले-8336

उप विजेता-संदीप कुमार निर्दलीय वोट मिले-5300

मेरठ में माछरा ब्लॉक 

वार्ड नंबर 28 विजेता- पूनम शर्मा पत्नी भूदेव शर्मा (निर्दलीय) 8253

उपविजेता- रईस बढ्ढा।(बसपा समर्थित) 5690

वार्ड 29 विजेता -अमित फौजी (बसपा समर्थित) 7552 

उपविजेता- बोबीपाल (भाजपा) 2997

मुजफ्फरगनर में वीरपाल निर्मल को हाई बोल्‍टेज ड्रामे के बाद जीत: कल दिन से पूरी रात तक हाई बोल्‍टेज ड्रामा प्रशासन, रालोद व भाजपा के बीच जारी रहा। पूरी रात की जद्दोजहद के बाद दोपहर 12:00 बजे प्रशासन ने वार्ड 42 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉक्टर वीरपाल निर्मल को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया। बता दें कि वार्ड 42 पर हार-जीत को लेकर दिनभर भाजपा, रालोद और प्रशासन के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पहले भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जीता बता दिया, जिस पर रालोद ने धरना दिया। बाद में रालोद समर्थित प्रत्याशी को विजयी बताया गया, जिस पर देर रात्रि तक भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला समेत पदाधिकारी व प्रत्यशी धरने पर बैठे रहे। 

मेरठ में रालोद व बसपा की जीत : सोमवार देर रात तक मिलें आकड़ों और रुझानों के मुताबिक भाजपा समर्थित छह प्रत्याशी या तो जीत चुके थे या फिर जीतने की स्थिति में थे। रालोद समर्थित सात प्रत्याशी जीत के आसपास थे। सबसे ज्यादा बसपा समर्थित 9 प्रत्याशी जिला पंचायत जाने की तैयारी में थे। उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिली। सपा समर्थित चार प्रत्याशी सबसे आगे थे। चुनावी जानकारों की माने तो कृषि कानूनों का विरोध तथा भाजपा के प्रति किसानों में भरा गुस्सा पंचायत चुनाव में बाहर आकर दिखाई दिया। यही कारण था कि जिस वार्ड में रालोद प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी को हराने की स्थिति में नहीं था वहां उन्होंने बसपा अथवा सपा समर्थित प्रत्याशी को वोट दे दिया। जिससे वे जीत गए लेकिन भाजपा का समर्थन प्राप्त प्रत्याशी हार गए।

बुलंदशहर में रालोद के कदावर हारे: रालोद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवीर सिंह वार्ड-27 से चुनावी मैदान में थे। इनके साथ-साथ इनकी पत्नी राजेश देवी भी वार्ड 45 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही है। ओमवीर चौधरी को हार का सामना करना पड़ा और इनके प्रतिद्वंदी बीजेपी समर्थित नाहर सिंह ने जीत हासिल की। हालांकि ओमवीर सिंह पत्नी राजेश देवी चुनाव जीत गई हैं। जबकि ओमवीर सिंह का बेटा भी चुनाव हार गए हैं। वहीं, वार्ड 12 से रालोद समर्थित और कद्दावर नेता तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र सिंह को भी हार का मुंह देखना पड़ा है लेकिन इनकी पत्नी आशा यादव वार्ड-12 चुनाव जीत गई है।  

chat bot
आपका साथी