मेरठ : छेड़छाड़ से तंग होकर छोड़ा शहर, आरोपित हापुड़ भी पहुंच गया तमंचा लेकर

मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी से पड़ोसी युवक दो साल से छेड़छाड़ कर रहा था। मदरसा जाना भी मुश्किल कर दिया था जिसके चलते पढ़ाई छोडऩी पड़ी। 14 जुलाई को आरोपित ने छेड़छाड़ कर दी थी। अब पीड़ित परिवार ने शहर भी छोड़ दिया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:00 AM (IST)
मेरठ : छेड़छाड़ से तंग होकर छोड़ा शहर, आरोपित हापुड़ भी पहुंच गया तमंचा लेकर
मेरठ में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित के भाई को पकड़ा।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ में बेटी से छेड़छाड़ से तंग आकर एक परिवार ने जिला छोड़ दिया था। शुक्रवार को आरोपित हापुड़ भी पहुंच गया और किशोरी को साथ चलने के लिए कहा। मना करने पर तमंचा तान दिया। हालांकि शोर मचाने पर भाग गया।

यह है मामला

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी से पड़ोसी युवक दो साल से छेड़छाड़ कर रहा था। मदरसा जाना भी मुश्किल कर दिया था, जिसके चलते पढ़ाई छोडऩी पड़ी। आरोप है कि गत 14 जुलाई को आरोपित ने छेड़छाड़ कर दी थी। स्वजन ने थाने में शिकायत की, लेकिन आसपास केे लोगों ने समझौता करा दिया था। युवक ने भी माफी मांग ली थी, लेकिन दो दिन बाद फिर से किशोरी का रास्ता रोक लिया था। इससे आजिज आकर परिवार हापुड़ रहने चला गया था। शुक्रवार को किशोरी का पिता और भाई मेरठ आए थे।

तान दिया तमंचा

आरोपित ने अपना साथी भेजकर पिता-पुत्र से पता पूछ लिया, जिसके बाद वह खुद हापुड़ पहुंच गया। किशोरी को साथ चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। आरोप है कि उस पर तमंचा तान दिया था। इसकी जानकारी पीडि़ता ने पिता को दी तो उन्होंने किशोरी और अन्य स्वजन को लिसाड़ी गेट थाने बुला लिया था। थाने पहुंचकर उन्होंने आरोपित के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने आरोपित के भाई को हिरासत में ले लिया, जबकि युवक सादमान उर्फ मतलूब को पकडऩे के लिए दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी