Meerut Weather: मेरठ में रात का पारा बढ़ा, प्रदूषण का प्रकोप बना रहेगा Meerut News

मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यह 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय धुंध छायी रही। मौसम विभाग ने मिस्ट आंका है। दिन में धूप तो निकली लेकिन तीव्रता कम रही।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 05:41 PM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 05:41 PM (IST)
Meerut Weather: मेरठ में रात का पारा बढ़ा, प्रदूषण का प्रकोप बना रहेगा Meerut News
मौसम में उलटफेर का दौर जारी है।

मेरठ, जेएनएन। मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यह 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय धुंध छायी रही। मौसम विभाग ने मिस्ट आंका है। दिन में धूप तो निकली लेकिन तीव्रता कम रही। दोपहर ढ़ाई बजे भी पारा 21.8 पर टिका रहा। जिसके चलते शाम चार बजे जारी बुलेटिन में मेरठ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 353 आंका गया। यह बेहद खराब स्तर का रहा। आसपास के जिलों में हालत और खराब रही। गाजियाबाद में यह 434, ग्रेटर नोएडा मे 408 रहा। मुजफ्फरनगर में यह 290 रहा। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनो में कोहरा या धुंध छाए रहने की भविष्यवाणी की है। ऐसे में प्रदूषण का प्रकोप बने रहने के आसार हैं।

chat bot
आपका साथी