मेरठ : छात्रों ने महर्षि वाल्मीकि के दिखाए मार्ग पर चलने का लिया संकल्‍प, कई जगह हुआ यज्ञ का आयोजन

मवाना में जयंती के मौके पर महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा समिति के तत्वाधान में महर्षि वाल्मीकि के मंदिर पर बुधवार सुबह यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ में पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि व समिति के पदाधिकारियों ने आहुति दी। महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर भी यज्ञ का आयोजन किया गया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:47 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:47 AM (IST)
मेरठ : छात्रों ने महर्षि वाल्मीकि के दिखाए मार्ग पर चलने का लिया संकल्‍प, कई जगह हुआ यज्ञ का आयोजन
सरस्वती शिशु मंदिर मवाना में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मौजूद बच्‍चेे

मेरठ, जागरण संवाददाता। मवाना में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बुधवार को नगर में मिल रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर बुधवार प्रात: यज्ञ का आयोजन किया गया। शिक्षण संस्थाओं में बच्चों को महर्षि के बारे में बताया गया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की सीख दी।

जयंती के मौके पर महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा समिति के तत्वाधान में मिल रोड पर कपिल सिनेमा हाल के सामने स्थित महर्षि वाल्मीकि के मंदिर पर प्रात: यज्ञ में पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि व समिति के पदाधिकारियों ने आहुति दी। पूर्व मंत्री ने महर्षि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उधर, सरस्वती शिशु मंदिर में जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिंदी विषय की अध्यापिका संगीता शर्मा ने बच्चों को महर्षि वाल्मीकि के विषय में विस्तार से बताया। बच्चों ने लघु नाटिका का भी मंचन किया। दीप शिखा जूनियर में भी जयंती पर कार्यक्रम हुआ। उधर, कस्बा रामराज व बहसूमा में जयंती पर यज्ञ का आयोजन किया गया।

महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा के लिए बनाई रूपरेखा

मेरठ। महर्षि वाल्मीकि शोभायात्र समिति ने बुधवार को शहर से निकाली जाने वाली शोभायात्र को लेकर मंगलवार को सूरजकुंड स्थित रामबाग कालोनी में बैठक की। जिसमें शोभायात्र की रूपरेखा तैयार की गई। समिति के अध्यक्ष विनेश मनोठिया ने बताया कि शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि का भव्य डोला ढोल-नगाड़े के बीच शहर से निकाला जाएगा। शोभायात्र में कई आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी। शोभायात्र शर्मा स्मारक से चलकर वाल्मीकि चौक घंटाघर पर संपन्न होगी। इस दौरान प्रमोद चौधरी, शिवकुमार, अजरुन करोतिया मौजूद रहे। उधर, शोभायात्र को लेकर मंगलवार को सूरजकुंड रामबाग में आयोजन समिति की बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष विनेश मनोठिया ने कहा कि बुधवार को शोभायात्र शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई घंटाघर स्थिति भगवान वाल्मीकि मूर्ति स्थल पर पहुंचेगी।

माधवपुरम में दुर्गा वाहिनी ने किया शस्त्र पूजन

विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी मेरठ महानगर ने मंगलवार को माधवपुरम में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया। इस दौरान दुर्गा वाहिनी की महिला पदाधिकारियों के अलावा इलाके की महिलाएं व बालिकाएं मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर मां भारती व मां आदि शक्ति की आराधना की।

chat bot
आपका साथी