मेरठ: किसान मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा- भाजपा की बड़ी ताकत हैं किसान

कृषि कानूनों के विरोध के बीच भाजपा फ्रंटफुट पर आने की रणनीति बना चुकी है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि पश्चिमी उप्र में नए कृषि कानूनों को पुरजोर समर्थन मिल रहा है और यहां का किसान पार्टी की बड़ी ताकत बनकर सामने आया है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sun, 15 Aug 2021 09:35 AM (IST) Updated:Sun, 15 Aug 2021 09:35 AM (IST)
मेरठ: किसान मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा- भाजपा की बड़ी ताकत हैं किसान
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह

जागरण संवाददाता, मेरठ। नए कृषि कानूनों के विरोध के बीच भाजपा फ्रंटफुट पर आने की रणनीति बना चुकी है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि पश्चिमी उप्र में नए कृषि कानूनों को पुरजोर समर्थन मिल रहा है और यहां का किसान पार्टी की बड़ी ताकत बनकर सामने आया है। दावा किया कि कृषि कानूनों के मसले पर विरोधी दल किसानों को बरगला नहीं पाएंगे।

कामेश्वर सिंह ने शनिवार को मेरठ में क्षेत्रीय किसान मोर्चा के साथ बैठक कर 16 से 23 अगस्त तक होने वाले किसान संवाद की रणनीति तय की। बताया कि नए कृषि कानूनों से किसानों की आय बढ़ेगी। प्रदेश में 104 विस क्षेत्रों में भाजपाई दिग्गज किसानों से सीधा संवाद करेंगे। पश्चिमी उप्र की 53 विस सीटें शामिल हैं। कहा कि 24 से 26 अगस्त के बीच प्रदेश से दो सौ किसान नेताओं की लखनऊ में सीएम से मुलाकात कराई जाएगी। 15 सितंबर से पहले बड़ी किसान पंचायत होगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि किसानों के लिए मोदी एवं योगी सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर, महामंत्री सतेंद्र भराला, उपाध्यक्ष संजय त्यागी आदि शामिल हुए।

देवेंद्र गुर्जर व संजय के घर पहुंचे कामेश्वर: कामेश्वर सिंह शनिवार को गंगानगर निवासी देवेंद्र गुर्जर के घर पहुंचे, जहां अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली समेत कई अन्य ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कृषि कानून के फायदे गिनाए। बाद में कामेश्वर सिंह किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष संजय त्यागी के पल्लवपुरम आवास पहुंचे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार सहरावत, राजकुमार छाबड़ा मौजूद रहे।

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्र 18 से

भाजपा 18 व 19 अगस्त को आशीर्वाद यात्र निकालेगी। इसका नेतृत्व केंद्रीय सहकारिता मंत्री बीएल वर्मा करेंगे। पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बताया कि यात्र के संयोजक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष केके शुक्ला बनाए गए हैं। 

chat bot
आपका साथी