मेरठ : किठौर में परिवार को घर में ही बंधक बनाकर डकैती, परतापुर में कर्मचारी को पीटकर लूटा

मेरठ में 12 घंटे के भीतर लूट और डकैती दो वारदातों से हड़कंप मच गया। किठौर में बुधवार सुबह तीन बजे बदमाशों ने वकील पुत्र रज्जाक के घर पर धावा बोल दिया। परिवार को बंधक बनाकर बदमाश नकदी और ज्वैलरी लूट ले गए। वहीं एक कर्मी से लूट हुई।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 10:20 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 12:50 PM (IST)
मेरठ : किठौर में परिवार को घर में ही बंधक बनाकर डकैती, परतापुर में कर्मचारी को पीटकर लूटा
मेरठ में डकैती और लूट की वारदातों से क्षेत्र में हड़कंप है। पुलिस जांच कर रही है।

मेरठ, जेएनएन। अनलाक मेरठ में चोरी, लूट और डकैती की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। यहां किठौर के हसीनपुर गांव में बुधवार की सुबह तीन बजे कुछ बदमाशों ने वकील पुत्र रज्जाक के घर पर धावा बोल दिया। परिवार को बंधक बनाकर बदमाश नकदी और ज्वैलरी लूट ले गए। थाना किठौर के हसीनपुर गांव में वकील पुत्र रज्जाक रहता है। वकील ने बताया कि घर के अंदर सो रहा था। सुबह करीब तीन बजे पांच बदमाश आए। उन्होंने जबरन गेट खुलवाया। उसके बाद तमंचे रखकर सभी को घर में बंधक बना दिया। वहीं दूसरी ओर यहां परतापुर में एक कर्मचारी के साथ मारपीट करके लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

एक घंटे तक घर पर रहे बदमाश

इसके बाद में घर के अंदर से हजारों की नकदी, गले से चैन, सोनू की अंगुठी और दो मोबाइल लूट ले गए। बदमाश करीब एक घंटे तक घर के अंदर मौजूद रहे। बदमाशों के चले जाने के बाद सुबह पांच बजे पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद किठौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार से पूछताछ करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि किठौर पुलिस मौके पर गई है। बदमाशों के हुलिये के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

परतापुर में कर्मचारी से बाइक और नकदी लूटी

मेरठ में मंगलवार की रात करीब दो बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने परतापुर में फैक्ट्री से लौट रहे कर्मचारी से लूटपाट की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर मौके से फरार हो गए। देर रात ही कर्मचारी ने थाने पहुंचकर लूटपाट की सूचना दी। परतापुर निवासी विदुर पुत्र रमेश चंद उद्योगपुरम स्थित फैक्ट्री में काम करता है। रात दो बजे फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म हुई थी। उसके बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। तभी पीछे से टीवीएस बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए।

जल्‍द पकड़ेंगे बदमाशों को

उन्होंने बाइक में पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया। उसके बाद जेब से पांच सौ रुपये की नकदी और बाइक लूट ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट भी की। लूटपाट के बाद पैदल चलकर विदुर काफी देर बाद थाने पहुंचा। उस समय थाने पर मुंशी मौजूद था। मुंशी ने तभी पीआरपी को पीडि़त के साथ भेजा, जो घटना स्थल पर जाने के बाद लौट गए। इंस्पेक्टर नजीर अली का कहना है कि सुबह से ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे देख रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी