मेरठ : गर्भवती की मौत पर अस्पताल में जमकर तोडफ़ोड़, डाक्‍टर पर ससुरालियों संग मिलकर हत्‍या का आरोप

मेरठ में उज्जवल अस्पताल में गुरुवार को एक गर्भवती महिला की मौत पर तीमारदारों ने तोडफ़ोड़ कर दी गई। स्टाफ को अस्पताल से बाहर कर दौड़ा दिया। सूचना के बाद भी पुलिस काफी देरी से पहुंची। तीमारदारों ने डाक्‍टर पर हत्‍या का आरोप लगाया है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 08:30 AM (IST)
मेरठ : गर्भवती की मौत पर अस्पताल में जमकर तोडफ़ोड़, डाक्‍टर पर ससुरालियों संग मिलकर हत्‍या का आरोप
मेरठ में अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ घंटे बाद महिला की मौत हो गई।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ में कोतवाली थाना क्षेत्र के उज्जवल अस्पताल में गुरुवार को गर्भवती महिला की मौत पर तीमारदारों ने तोडफ़ोड़ कर दी गई। स्टाफ को अस्पताल से बाहर कर दौड़ा दिया। सूचना के बाद भी कोतवाली पुलिस काफी देरी से पहुंची, जब तक अस्पताल में काफी तोडफ़ोड़ हो चुकी थी। तीमारदार का आरोप है कि अस्पताल के डाक्टरों ने ससुरालियों के साथ मिलकर महिला की हत्या की है।

यह है मामला

इंचौली की रहने वाली जेबा परवीन पत्नी फैसल गर्भवती थी। समय पुरा होने के बाद परिवार के लोगों ने बच्चे को जन्म दिलाने के लिए महिला को कोतवाली थाना क्षेत्र में पडऩे वाले उज्जवल अस्पताल में गुरुवार की शाम को साढ़े तीन बजे भर्ती कराया था। आरोप है कि महिला अपने पैर चलते हुए अस्पताल में भर्ती हुई। उसके बाद रात को 12 बजे महिला की मौत हो गई।

स्‍टाफ के साथ मारपीट

महिला के भाई सलमान का आरोप है कि पति ने अस्पताल के डाक्टरों के साथ मिलकर महिला को जहरीला इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद मायके पक्ष के काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनका कहना है कि डाक्टर ने ससुराल पक्ष के साथ मिलकर महिला की हत्या की है। उसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर स्टाफ की पिटाई की।

सीओ ने समझाया

स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गया। उसके बाद महिला का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया गया था। सूचना के बाद काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ अरविंद चौरसिया के पहुंचने के बाद भीड़ पर लाठी चलाकर खदेड़ा गया। उसके बाद सीओ ने परिवार के लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। सीओ ने भरोसा दिलाया कि उनके तरफ से दी गई तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद ही शव लेकर परिवार के लोग अपने घर चले गए। सीओ ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी