मेरठ: कुख्यात उधम सिंह पर लगाया जाएगा NSA, पुलिस ने बढ़ाई रंगदारी की धारा

बैंक अफसरों को धमकाने के मामले में जेल गए कुख्यात उधम सिंह के खिलाफ कई अन्य लोगों ने भी पुलिस से मौखिक शिकायत की है। पुलिस ने विवेचना के दौरान उस पर रंगदारी की धारा भी बढ़ा दी है। साथ ही उस पर रासुका लगाने की तैयारी कर ली है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:30 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:30 PM (IST)
मेरठ: कुख्यात उधम सिंह पर लगाया जाएगा NSA, पुलिस ने बढ़ाई रंगदारी की धारा
कुख्‍यात उधम सिंह पर रासुका लगाने की तैयारी।

जागरण संवाददाता, मेरठ। बैंक अफसरों को धमकाने के मामले में जेल गए कुख्यात उधम सिंह के खिलाफ कई अन्य लोगों ने भी पुलिस से मौखिक शिकायत की है। पुलिस ने विवेचना के दौरान उस पर रंगदारी की धारा भी बढ़ा दी है। साथ ही उस पर रासुका लगाने की तैयारी कर ली है।

सरूरपुर थाने के करनावल गांव निवासी उधम सिंह के खिलाफ इंडियन बैंक करनावल के मैनेजर गौरव राजपूत ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उधम सिंह को जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विवेचना के दौरान पहले पर्चे में ही रंगदारी की धारा बढ़ा दी है। कई अन्य लोगों ने भी मौखिक रूप से उधम सिंह पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस का मानना है कि उधम सिंह के जेल से बाहर आने से कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ऐसे में उधम सिंह पर रासुका की कार्रवाई भी की जा रही है।

जमानतदारों पर भी शिकंजा: पुलिस ने उधम सिंह के जमानतियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस संबंध में पुलिस ने जमानतियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर जमानतियों पर कार्रवाई की जाएगी।

बैंक स्टाफ को सुरक्षा मुहैया कराई: उधम सिंह पर मुकदमा लिखाने की हिम्मत करने वाले इंडियन बैंक के स्टाफ को पुलिस ने सुरक्षा मुहैया करा दी है। थाने से तीन पुलिसकर्मी बैंक पर सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं, जबकि पुलिस लाइन से पांच पुलिसकर्मी रोजाना बैंक स्टाफ को उनके घर से बैंक और बैंक से घर छोड़ कर आएंगे।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि उधम सिंह के खिलाफ जो भी मामला सामने आएगा उसका मुकदमा तत्काल दर्ज कर सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। बैंक स्टाफ को पूरी तरह से सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। साथ ही थाना प्रभारी को भी हर रोज बैंक में चेकिंग का आदेश दिया है। 

chat bot
आपका साथी