मेरठ : पुलिस ने कब्र से निकाला युवती का शव, स्वजन पर हत्या का आरोप, बीते माह किया था प्रेम विवाह

मेरठ में पुलिस ने एक युवती का शव कब्र से निकाला है। प्रेमी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोप है कि स्वजन ने युवती की हत्या कर शव को दफना दिया था। बीते माह ही युवती ने लव मैरिज की थी। युवती के शव का पोस्‍टमार्टम कराएंगी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:30 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:30 AM (IST)
मेरठ : पुलिस ने कब्र से निकाला युवती का शव, स्वजन पर हत्या का आरोप, बीते माह किया था प्रेम विवाह
मेरठ में प्रेमी की तहरीर पर पुलिस ने की कारवाई, गला घोटने का आरोप।

मेरठ, जेएनएन। लिसाड़ी गेट की शाहजहां कॉलोनी से पुलिस ने युवती का शव कब्र से निकाला है। प्रेमी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोप है कि स्वजन ने युवती की हत्या कर शव को दफना दिया था। लिसाड़ीगेट के शाहजहां कॉलोनी निवासी शाहीन का प्रेम प्रसंग नौचंदी के ढवाई नगर निवासी फरमान से चल रहा था। 17 मई को दोनों ने रजिस्ट्रार के यहां कोर्ट मैरिज कर ली थी। उसके बाद शाहीन अपने पिता के घर चली गई थी। शाहीन के प्रेम विवाह करने से परिवार के लोग काफी परेशान चल रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह है आरोप

फरमान का आरोप है कि शाहीन के माता-पिता ने दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। फरमान की तरफ से दी गई तहरीर पर पहले पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। फरमान ने शाहीन की कब्र के बारे में पुलिस को जानकारी थी। उसके बाद पुलिस ने शनिवार की देर रात कब्रिस्तान में खोदाई कराई, उसके बाद शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जल्‍द पकड़े जाएंगे आरोपित

साथ ही शाहीन के माता-पिता की तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है। शव कब्र से निकालने के बाद शाहीन के माता-पिता फरार हो गए हैं। इस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि ऑनर किलिंग में शाहीन की हत्या की गई है। पुलिस शाहीन के शव का पोस्टमार्टम करा रही है। साथ ही उसकी हत्या करने वाले परिवार के लोगों की गिरफ्तारी को घर और रिश्तेदारी में दबिश डाली जा रही है। जल्दी आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी