तीरंदाजी प्रतियोगिता में मेरठ पुलिस का जलवा

दो दिवसीय 8वीं अंतर जनपदीय पुलिस आर्चेरी प्रतियोगिता (महिला-पुरुष) का शुभारंभ बुधव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 05:15 AM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 05:15 AM (IST)
तीरंदाजी प्रतियोगिता में मेरठ पुलिस का जलवा
तीरंदाजी प्रतियोगिता में मेरठ पुलिस का जलवा

मेरठ,जेएनएन। दो दिवसीय 8वीं अंतर जनपदीय पुलिस आर्चेरी प्रतियोगिता (महिला-पुरुष) का शुभारंभ बुधवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने तीर चलाकर किया। पहले दिन मेरठ के पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन शानदार रहा। जोन स्तर पर शुरू हुई प्रतियोगिता में हापुड़ और शामली की टीमें शामिल नहीं हैं।

सुबह 11 बजे प्रतियोगिता शुरू हुई। एसएसपी ने प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए मेहनत से खेलने के लिए प्रेरित किया। पुरुष वर्ग की 30 मीटर की प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के कांस्टेबल मनोज ने 142 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर मेरठ के कांस्टेबल पंकज 116 अंक के साथ रहे, जबकि तीसरे स्थान पर भी मेरठ के कांस्टेबल रविद्र कुमार 112 अंकों के साथ रहे। 30 मीटर की महिला वर्ग में मेरठ की कांस्टेबल अनिता 135 अंक के साथ पहले स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर भी मेरठ की कांस्टेबल सोनिया 72 अंकों के साथ रहीं। तीसरे स्थान पर गौतमबुद्धनगर की कांस्टेबल रेशमा 67 अंकों के साथ रहीं। प्रतियोगिता में मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बागपत और गाजियाबाद की टीमें हिस्सा ले रही हैं। गुरुवार को समापन किया जाएगा। पहले दिन एसपी देहात केशव कुमार, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी, एसपी क्राइम अनित कुमार, सीओ कोतवाली अरविद चौरसिया और आरआइ मुकेश सिंह मौजूद रहे।

कुश्ती कोच जगमंदर का जोरदार स्वागत: भारतीय कुश्ती संघ के मुख्य कोच जगमंदर सिंह के मेरठ आगमन पर बुधवार को कंकरखेड़ा में डिफेंस एन्क्लेव में मेजर पदक सिंह वर्मा के घर स्वागत व सम्मान किया गया। वे अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं। उन्होंने लगातार चार ओलिंपिक गेम्स में हिस्सा लिया, जिनमें दो में चौथे स्थान तक पहुंचे। पहले ओलिंपिक गेम्स में वह महज 17 साल के थे। जगमंदर सिंह दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं और मेजर पदक सिंह वर्मा उनके चाचा हैं। वे दो अक्टूबर को भारतीय कुश्ती टीम लेकर व‌र्ल्ड चैंपियनशिप के लिए नार्वे जाएंगे। इस स्वागत समारोह में परिवार के सभी वरिष्ठजन शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी