बरेली की युवती से सामूूहिक दुष्कर्म के मामले में जांच अटकी, मेरठ पुलिस नहीं कर सकी आरोपितों की गिरफ्तारी

मेरठ के पल्लवपुरम थाने में बरेली की एक युवती से दुष्कर्म व धमकी देने के दर्ज मुकदमे में डेढ़ माह से जांच पर अटकी हुई है। पीड़िता के एक नहीं कई बार पुलिस बयान दर्ज चुक चुकी है लेकिन आरोपितों को गिरफ्तार नहीं हो सकी है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:29 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:29 PM (IST)
बरेली की युवती से सामूूहिक दुष्कर्म के मामले में जांच अटकी, मेरठ पुलिस नहीं कर सकी आरोपितों की गिरफ्तारी
बरेली की युवती से सामुहिक दुष्कर्म के मामले में जांच अटकी

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ के पल्लवपुरम थाने के दुल्हैड़ा गांव में बरेली की एक युवती को बंधक बनाकर सामूूहिक दुष्कर्म करने व धमकी देने के दर्ज मुकदमे में अभी भी जांच पर अटकी हुई है। पीड़िता के एक नहीं कई बार पुलिस बयान दर्ज चुक चुकी है लेकिन आरोपितों को गिरफ्तार नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपितों के घर पर दबिश भी नहीं दे पा रही है। वहीं पीड़िता पुलिस अफसरों से न्याय की गुहार लगा रही है।

यह है मामला

बरेली निवासी संप्रदाय विशेष की एक युवती ने पल्लवपुरम थाने में करीब डेढ़ माह पूर्व बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोपों में केस दर्ज कराया था। युवती का आरोप था कि दुल्हैड़ा गांव निवासी मीनाक्षी चौहान, जो अपने को राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी की राष्ट्रीय संगठन मंत्री बताती है, उसने कुछ दिन पूर्व अपने घर दुल्हैड़ा गांव बुलाया था। कमरे में युवती को बैठाया। कमरे में मीनाक्षी का देवर अजय चौहान और बेटा अनिकेत चौहान भी आ गए। नाश्ते में दी गई कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला था, जिसे पीकर युवती बेसुध हो गई। आरोप था कि दोनों युवकों ने सामूूहिक दुष्कर्म किया था। होश आने पर युवती ने मीनाक्षी से प्रकरण की शिकायत की, मगर उसने युवती को शांत रहने के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता के 161 और 164 के बयान भी दर्ज करा लिए। उसके बाद भी पीड़िता से कई बार प्रकरण में बयान दर्ज हुए हैं। बावजूद इसके पुलिस जांच का हवाला देकर लीपापोती कर रही है। पीड़िता अफसरों से न्याय की गुहार लगा रही है।

इनका कहना है

सामूूहिक दुष्कर्म के केस में पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। कई बार हुई पूछताछ में पीड़िता के बयानों में थोड़ा फर्क दिख रहा है। पल्लवपुरम पुलिस जांच कर रही है। सभी आरोपित फरार हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आशीष शर्मा, सीओ दौराला। 

chat bot
आपका साथी