मेरठ पल्लवपुरम थानाध्यक्ष ने भाजपा पार्षदों से की बदसलूकी, तीन घंटे चौकी पर दिया धरना

मेरठ में भाजपाईयों की बढ़ती भीड़ देख एसओ अतिक्रमण हटाने की ड्यूटी पर जाने को कहकर निकले। केंद्रीय मंत्री कैंट विधायक भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कप्तान से की शिकायत थानाध्यक्ष ने माफी मांगी। तीन घंटे चौकी पर दिया धरना।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 01:04 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 01:04 AM (IST)
मेरठ पल्लवपुरम थानाध्यक्ष ने भाजपा पार्षदों से की बदसलूकी, तीन घंटे चौकी पर दिया धरना
मेरठ पल्लवपुरम थानाध्यक्ष ने भाजपा पार्षदों से की बदसलूकी।

मेरठ, जेएनएन। पल्लवपुरम थानाध्यक्ष ने भाजपा पार्षद विक्रांत ढाका और लोकेश चौहान से शुक्रवार को मोदीपुरम चौकी में बदसलूकी कर दी। दोनों पार्षदों से कहा गया कि मैं तुझे नहीं जानता, तू कौन है। चौकी से बाहर निकल। इसी बात पर दोनों पार्षदों ने फोन कर भाजपाईयों को चौकी पर बुला लिया। बढ़ती भीड़ को देख थानाध्यक्ष कंकरखेड़ा और टीपीनगर में अतिक्रमण हटाने में ड्यूटी लगी होने की बात कहकर चौकी से चले गए। भाजपाईयों ने थानाध्यक्ष के खिलाफ हंगामा कर दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री, कैंट विधायक और भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष से प्रकरण बताया गया। तीनों नेताओं ने कप्तान से बात कर थानाध्यक्ष की शिकायत की। तीन घंटे बाद थानाध्यक्ष चौकी पहुंचे और मेरे से समझने में गलती हो गई, यह बात कहकर मामला शांत किया।

यह है मामला

पल्लवपुरम क्षेत्र के भाजपा पार्षद विक्रांत ढाका और रुड़की रोड क्षेत्र के पार्षद लोकेश चौहान शुक्रवार को एपेक्स टावर कालोनी निवासी प्रोपर्टी डीलर शौर्य मलिक की सिफारिश में मोदीपुरम चौकी पहुंचे थे। दोनों पार्षदों का आरोप है कि चौकी में थानाध्यक्ष अवनीश अष्टवाल ने शौर्य मलिक से बातचीत शुरू किए बिना ही उन्हें बदमाश कहकर बोले। थानाध्यक्ष की इस भाषा शैली का दोनों पार्षदों ने विरोध किया। इस पर थानाध्यक्ष ने दोनों पार्षदों से कह दिया कि तू कौन है, मैं तुझे नहीं जाना। अभद्रभाषा बोलने को लेकर दोनों पार्षदों की थानाध्यक्ष से मुंहभाषा हो गई। जिसके बाद पार्षदों ने फोन कर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को चौकी पर बुलाया, जिसके बाद हंगामा हुआ। ममाला बढ़ता देख थानाध्यक्ष अतिक्रमण हटाने की बात कहकर चौकी से चले गए। उसके बाद पार्षदों ने केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल से पूरा प्रकरण बताया। तीनों नेताओं ने कप्तान को फोन कर थानाध्यक्ष द्वारा माफी मांगने को कहा। इस बीच तीन घंटे तक चौकी पर थानाध्यक्ष द्वारा माफी मांगने और उन्हें थाने से हटाने की मांग भाजपाई करने लगे। करीब तीन घंटे बाद थानाध्यक्ष चौकी पहुंचे और दोनों पार्षदों व भाजर्पायों से बातचीत के दौरान बहस हो गई। एसएसआइ बच्चू सिंह ने मामला संभालते हुए दोनों पार्षदों की तारीफ की। थानाध्यक्ष ने पार्षदों से कहा कि मैं जानता नहीं था, जिस वजह से ऐसा हुआ। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

इनका कहना है...

पल्लवपुरम फेज-दो में एक विधवा महिला के मकान पर किरायेदार युवक ने कब्जा हुआ था। वहीं शौर्य मलिक के खिलाफ कालोनी की महिलाओं ने शिकायत की थी। दोनों आरोपितों की सिफारिश में पार्षद आए थे, जिनसे हल्की कहासुनी हुई। मामला शांत हो गया है।

- अवनीश अष्टवाल, थानाध्यक्ष-पल्लवपुरम।

 

chat bot
आपका साथी