मेरठ : वीकेंड पर 40 हजार गाड़ियों से पल्लवपुरम और सिवाया टोल प्लाजा पर लगा जाम, यह रहा कारण

दिल्ली एनसीआर शहरों के अधिकांश लोग प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड़ में सैर सपाटे पर जाते हैं। पांच दिनों की अपेक्षा शुक्रवार और शनिवार को हाईवे पर ट्रैफिक की संख्या बढ़ जाती है। रविवार को ट्रैफिक वापस आता है। तभी जाम के हालात बनते हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:00 AM (IST)
मेरठ : वीकेंड पर 40 हजार गाड़ियों से पल्लवपुरम और सिवाया टोल प्लाजा पर लगा जाम, यह रहा कारण
शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड़ की ओर गई अधिकांश गाडिय़ां रविवार को को हुई वापस।

मेरठ,जागरण संवाददाता। वीकेंड के चलते रविवार को करीब 40 हजार गाडिय़ों के रुक-रुक कर आने से सिवाया टोल प्लाजा और पल्लवपुरम फेज-वन कट पर दिनभर जाम का असर रहा। दिल्ली एनसीआर से शुक्रवार और शनिवार को जो सैलानी अपने नाते-रिश्तेदार और दोस्तों संग उत्तराखंड़ की वादियों में सैर सपाटे पर गए थे, वह रविवार को सुबह से रात तक वापस हाईवे-58 से गुजरे, जिस वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को दस फीसदी ट्रैफिक बढऩे से जाम लग गया।

दो दिन ट्रैफिक अधिक

दिल्ली एनसीआर शहरों के अधिकांश लोग प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड़ में सैर सपाटे पर जाते हैं। इसी कारण अन्य पांच दिनों की अपेक्षा शुक्रवार और शनिवार को हाईवे पर ट्रैफिक की संख्या बढ़ जाती है। मगर, रविवार को इन दोनों दिनों का ट्रैफिक वापस आता है, जो सिवाया टोल प्लाजा और पल्लवपुरम फेज-वन कट पर जाम लगाता है। रविवार को भी ऐसा ही हुआ। सुबह से रात तक रूक-रूक कर अधिक संख्या में आए वाहनों से दोनों जगहों पर जाम का असर देखने को मिला। टोल प्लाजा पर टोल प्रबंधन ने रविवार को एक दर्जन गार्डों को अतिरिक्त तैनात किया। टोल प्लाजा पर मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर आने वाली छह लेन पर भराला झाल से पीछे तक जाम था, जिस वजह से कई बार रिवर्स ट्रैफिक निकाला पड़ा। वहीं मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली छह में से दो लेन पर भाकियू का धरना चल रहा है। छह लेन का ट्रैफिक चार लेन से निकल रहा है, इसी कारण चार लेन पर भी जाम का असर रहा।

तीन दिन का ट्रैफि एक दिन में आया वापस

- दिल्ली एनसीआर से अधिकांश ट्रैफिक शुक्रवार को हरिद्वार की ओर गया, जिसकी संख्या 19 हजार थी।

- दिल्ली एनसीआर से अधिकांश ट्रैफिक शनिवार को हरिद्वार की ओर गया, जिसकी संख्या 21 हजार थी।

- हरिद्वार की ओर से टोल प्लाजा पर रविवार को सुबह से रात तक ट्रैफिक आया, जिसकी संख्या 40 हजार थी।

इनका कहना है

प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड़ की ओर गया ट्रैफिक रविवार को एकसाथ वापस आता है, जिस वजह से जाम का असर रहता है। तीनों दिन में एक दर्जन से अधिक गार्ड अतिरिक्त तैनात कर व्यवस्था बनाई जाती है।

- प्रदीप चौधरी-वरिष्ठ मैनेजर-सिवाया टोल प्लाजा।

chat bot
आपका साथी