मेरठ: हर्ष फायरिंग में एक को लगी गोली, बरातियों की हुई जमकर पिटाई; कई वाहन तोड़े

खरखौदा क्षेत्र के सलेमपुर गांव में बुधवार रात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में गांव के एक अधेड़ को गोली लग गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कुछ बारातियों को घरों में बंधक बना उनके वाहनों में तोड़फोड़ की।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 09:59 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 09:59 AM (IST)
मेरठ: हर्ष फायरिंग में एक को लगी गोली, बरातियों की हुई जमकर पिटाई; कई वाहन तोड़े
मेरठ में फायरिंग और मारपीट में कई घायल।

जागरण संवाददाता, मेरठ। खरखौदा क्षेत्र के सलेमपुर गांव में बुधवार रात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में गांव के एक अधेड़ को गोली लग गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कुछ बारातियों को घरों में बंधक बना उनके वाहनों में तोड़फोड़ की। करीब एक घंटा गांव में अफरा-तफरी मची रही। सभी बारातियों ने खेतों के रास्ते भाग कर जान बचाई। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। सीने में गोली लगने से घायल युवक को हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मूसा का आपरेशन किया जा रहा है। इधर, इस घटना के बाद दुल्हन पक्ष की ओर से निकाह के लिए मना कर दिया गया।

लिसाड़ी गेट के जाकिर कालोनी से चांद के बेटे शहजाद का निकाह खरखौदा के सलेमपुर निवासी चांद मोहम्मद की बेटी ईरम से तय हुआ था। तय तिथि के मुताबिक जाकिर कालोनी से बारात सलेमपुर गांव गई थी। रात करीब 11 बजे चढ़त हो रही थी तभी दूल्हा पक्ष की ओर से हर्ष फायरिंग की गई। इसी दौरान एक गोली दूल्हन पक्ष के 50 वर्षीय मूसा पुत्र जमीलु के सीने में लग गई। खून से लथपथ मूसा गिर पड़े। हादसे के बाद हर्ष फायरिंग करने वाला बाराती कार में सवार होकर भागने लगा तभी ग्रामीणों ने बारातियों के वाहनों को घेर लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। कार से निकलकर बाराती खेतों के रास्ते से घर की ओर पैदल ही भागने लगे। सूचना के बाद एसएसआइ रवेंद्र पहलावत फोर्स के साथ पहुंचे। मामला बढ़ता देख आसपास के थानों की पुलिस बुलाई गई और मामले को शांत किया गया व बंधकों को छुड़वाया गया। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि मूसा के स्वजन ने तहरीर दी है। फायरिंग करने वालों की तलाश में दबिश डाली जा रही है।

chat bot
आपका साथी