मेरठ : बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग में एक की मौत, अफरातफरी

मेरठ के खरखौदा के हाजीपुर गांव में सोमवार की सुबह बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग पथराव और फायरिंग करने लगे। कल्लू पक्ष के लोगों द्वारा चलाई गई गोली राशिद के सीने में लग गई।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:54 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 12:21 PM (IST)
मेरठ : बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग में एक की मौत, अफरातफरी
मेरठ के खरखौदा में दो पक्षों के बीच झगड़े में एक की मौत हो गई।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ के खरखौदा में सोमवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद गोली चलने से एक की मौत हो गई। खरखौदा के हाजीपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर राशिद और पड़ोसी कल्लू में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग पथराव और फायरिंग करने लगे। कल्लू पक्ष के लोगों द्वारा चलाई गई गोली राशिद के सीने में लग गई। जिसके बाद राशिद की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपितों के लिए दबिश

सूचना के बाद खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ राशिद को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर ही कल्लू पक्ष के लोग गांव से फरार हो गए। आरोपितों की धरपकड़ को पुलिस दबिश मार रही है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। उसके बावजूद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

chat bot
आपका साथी