मेरठ : बंगले-दफ्तर चमका रहे अफसर, सड़कों के गड्ढे नहीं भरवा रहे,नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी

मेरठ में सड़कों के गड्ढे नहीं भरवाने पर लोगों में नगर निगम के खिलाफ गुस्‍सा है। लोगों ने शुक्रवार को सपा नेता पवन गुर्जर के नेतृत्व में एकत्र होकर नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि भूख हड़ताल भी की जाएगी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 04:59 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 04:59 PM (IST)
मेरठ : बंगले-दफ्तर चमका रहे अफसर, सड़कों के गड्ढे नहीं भरवा रहे,नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
मेरठ में शुक्रवार को लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ में शुक्रवार को लिसाड़ी रोड पर जलभराव के चलते गड्ढे में फंसकर तीन ई रिक्शा पलटने के कई लोग घायल हो गए। इससे गुस्साए लोगों ने सपा नेता पवन गुर्जर के नेतृत्व में एकत्र होकर नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि निगम अफसर अपने बंगले- दफ्तर चमका रहे हैं। सड़क के गड्ढे नहीं भरवा रहे।

करेंगे भूख हड़ताल

सपा नेता और स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि नगर निगम ने अगर दो दिन के अंदर सड़क का पानी निकालकर गड्ढे नहीं भरवाए तो लोग भूख हड़ताल पर बैठेंगे। सपा नेता पवन गुर्जर ने कहा है कि दक्षिण विधानसभा की हालत मलिन बस्तियों की तरह हो गई है। इसके लिए पूरी तरह नगर निगम के अफसर जिम्मेदार हैं। साल भर से लोग गड्ढे वाली लिसाड़ी रोड को बनवाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अफसरों को आम लोगों की समस्या नहीं दिख रही है।

हादसे का भी अंदेशा

सपा नेता ने कहा कि नगर निगम के अफसर बिना टेंडर के ही ठेकेदारों से अपने दफ़्तर व घरों में निर्माण कार्य करा रहे हैं और तो और नगर आयुक्त ने अपना दफ़्तर भी तीसरी मंज़िल पर बना लिया है। नगर निगम में लिफ़्ट न होने के कारण बुजुर्गों व विकलांग लोगों का नगर आयुक्त तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। आरोप लगाया कि जनता के टैक्स को नगर निगम अधिकारियों के द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। टैक्स के पैसे से जनता को मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। लेकिन लिसाड़ी रोड का निर्माण न कराकर किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान रालोद नेता फ़ुरकान अल्वी ,करार हुसैन ,समर अल्वी,अजहर अल्वी, सुमित, गौतम सागर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी