मेरठ : शहर में अब अवैध पार्किंग चलाते हुए पाए जाने पर दर्ज होगा मुकदमा, लगातार मिल रहीं शिकायतें

मेरठ शहर में अब अवैध पार्किंग चलाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सहायक नगर आयुक्त द्वितीय इंद्र विजय द्वारा जारी नए आदेशों के मुताबिक ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। आपको बता दें कि शहर में सिर्फ 12 ही वैध पार्किंग हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 10:30 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 10:30 PM (IST)
मेरठ : शहर में अब अवैध पार्किंग चलाते हुए पाए जाने पर दर्ज होगा मुकदमा, लगातार मिल रहीं शिकायतें
सहायक नगर आयुक्त द्वितीय ने एसपी सिटी को सौंपी वैध पार्किंग की सूची।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ शहर में अवैध वाहन पार्किंग चलते हुए पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मंगलवार को यह आदेश सहायक नगर आयुक्त द्वितीय इंद्र विजय ने जारी किया है। एसपी सिटी को पत्र भेजकर नगर निगम की वैध वाहन पार्किंग की सूची भी उपलब्ध करा दी है। सहायक नगर आयुक्त द्वितीय ने एसपी सिटी को जो वैध वाहन पार्किंग की सूची भेजी है।

उसमें कैलासी हास्पिटल कंकरखेड़ा, मिम्हेंस अस्पताल मंगलपांडे नगर, तिलकहाल पुस्तकालय एवं वाचनालय घंटाघर, सूरजकुंड पार्क, पश्चिमी कचहरी के पूर्वी भाग, लोकप्रिय हास्पिटल गढ़ रोड, बेगमपुल आबूनाला एक के कवर्ड एरिया में, आनंद हास्पिटल गढ़ रोड, सिटी सेंटर स्टार प्लाजा के सामने, न्यूटिमा हास्पिटल गढ़ रोड, कचरही पूर्वी गेट हनुमान मंदिर के सामने,मूलचंद शर्बती देवी अस्पताल आदि स्थान शामिल हैं। इन्हीं स्थानों पर वाहन पार्किंग शुल्क की वसूली मान्य है।

सहायक नगर आयुक्त द्वितीय ने एसपी सिटी को भेजे गए पत्र में स्पष्ट कहा है कि इन 12 स्थानों के अलावा अगर कहीं कोई वाहन पार्किंग शुल्क वसूल रहा है तो पुलिस उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई करे। क्योंकि शहर में केवल 12 स्थानों पर ही वैध पार्किंग है। सहायक नगर आयुक्त द्वितीय इंद्र विजय ने कहा कि यह कदम पार्किंग व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए उठाया गया है। कुछ लोगों ने शिकायतें की हैं। अवैध वाहन पार्किंग का संचलान शहर में अब नहीं होने दिया जाएगा। जो भी ऐसा करते पाए जाएंगे उन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी