शहर काजी ने किया नमाज के तौर-तरीकों का एलान, कोरोना से बचाव के लिए एहतियात जरूरी Meerut News

शहर काजी जैनुस साजिदीन ने कोरोना के मद्देनजर एहतियात बरतने के साथ-साथ नमाज के दौरान कुछ तौर-तरीके अपनाए जाने का एलान किया।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 10:23 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 10:23 AM (IST)
शहर काजी ने किया नमाज के तौर-तरीकों का एलान, कोरोना से बचाव के लिए एहतियात जरूरी Meerut News
शहर काजी ने किया नमाज के तौर-तरीकों का एलान, कोरोना से बचाव के लिए एहतियात जरूरी Meerut News

मेरठ, जेएनएन। जामा मस्जिद में लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन करते हुए जुमे की नमाज अदा की गई। शहर काजी जैनुस साजिदीन ने कहा कि आठ जून के बाद संभवत: मस्जिदों में नमाज पढऩे की अनुमति मिल जाएगी, चूंकि कोरोना संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है। ऐसे में एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने नमाज के दौरान कुछ तौर-तरीके अपनाए जाने का एलान किया। शहर काजी ने कहा कि प्रशासन ने अगर आदेश दिया तो अगले जुमे को आम लोगों को भी शिरकत की इजाजत होगी।

ये एहतियात बरतने को कहा...

- मस्जिदों के फर्श को सुबह और शाम सैनिटाइज किया जाए और धुलाई की जाए।

- नमाज पढऩे के लिए मुसल्ला या सफों का प्रयोग न किया जाए। फर्श पर नमाज अदा की जाए।

- मस्जिद में सिर्फ फर्ज नमाज अदा करें, सुन्नतें घर में पढ़ें।

- दो नमाजियों के बीच में छह फीट की दूरी होनी चाहिए।

- जुमे का खुतबा छोटा हो। सिवाय जरूरी एलान के उर्दू में कोई तकरीर न की जाए।

- मस्जिद में मास्क लगाकर आएं।

- बीमार और कमजोर घर पर नमाज अदा करें।

- एक-दूसरे के गले न मिलें। 

chat bot
आपका साथी