मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना

मेरठ नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक शनिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित होगी। नगर निगम ने इसकी तैयारी कर ली है। शहीदों के नाम दो मार्गों के नामकरण समेत कई सारे प्रस्ताव रखे जाएंगे। बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 12:06 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 12:06 AM (IST)
मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना
मेरठ में नगर निगम ने की तैयारी, शहीदों के नाम दो मार्गों का होगा नामकरण।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक शनिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित होगी। नगर निगम ने इसकी तैयारी कर ली है। शहीदों के नाम दो मार्गों के नामकरण समेत कई सारे प्रस्ताव रखे जाएंगे। तैयारी को लेकर शुक्रवार को नगर आयुक्त मनीष बंसल ने विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि पूर्व में हुई बैठकों में उठाए गए बिंदुओं पर की गई कार्यवाही से संबंधित सभी अभिलेख समेत कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित होंगे। महापौर सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे बैठक शुरू होगी। इसमें खिर्वा रोड का नाम शहीद मेजर केतन शर्मा के नाम पर और रोहटा रोड पुलिस चौकी के बराबर वाली रोड का नाम शहीद सूबेदार विरेंद्र शर्मा के नाम पर रखे जाने समेत कई प्रस्ताव रखे जाएंगे। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी