Meerut Murder News: मामूली बात पर मुंह में पिस्टल डाल बेटे ने पिता को गोली से उड़ाया, पुलिस पर भी बरसाई गोलियां

मामूली विवाद में शनिवार रात पुत्र ने लाइसेंसी पिस्टल मुंह में डालकर पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित ने खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया। पकड़ने गई पुलिस पर भी आठ राउंड फायरिंग की।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 08:52 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 08:52 AM (IST)
Meerut Murder News: मामूली बात पर मुंह में पिस्टल डाल बेटे ने पिता को गोली से उड़ाया, पुलिस पर भी बरसाई गोलियां
मेरठ में बेटे ने पिता को मारी गोली ।

मेरठ, जेएनएन। मामूली विवाद में शनिवार रात पुत्र ने लाइसेंसी पिस्टल मुंह में डालकर पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित ने खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया। पकड़ने गई पुलिस पर भी आठ राउंड फायरिंग की। पुलिस बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर आरोपित को पकड़ने में जुटी रही। काफी प्रयास के बाद रात पौने बारह बजे पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर सर्राफ के बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

विनोद कुमार वर्मा स्वजन के साथ ब्रह्मापुरी में शास्त्री की कोठी के पास रहते थे। उनकी शहर सराफा में विनोद कुमार एंड संस के नाम से दुकान है। दुकान पर बड़ा बेटा किशन वर्मा भी बैठता है। छोटे बेटे राजीव और गोविंद भी सर्राफ का काम करते है। शनिवार रात पौने नौ बजे विनोद और बेटे किशन में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में किशन ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल पिता के मुंह में डालकर गोली चला दी। गोली सिर में फंस गई। खून से लथपथ विनोद जमीन पर गिर गए। तत्काल स्वजन उन्हें केएमसी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

आरोपित किशन वर्मा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस जब आरोपित को पकड़ने पहुंची तो उसने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। किशन वर्मा को रात 12 बजे पुलिस कब्जे में लेकर थाने ले जा रही थी। तभी गुस्साई भीड़ ने उसे पुलिस की पकड़ से छीन लिया। उसके बाद भीड़ ने आरोपित के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने लाठी चलाकर किसी तरह भीड़ को खदेड़ा। उसके बाद पुलिस आरोपित को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई।

एसएसपी अजय साहनी ने कहा- सर्राफ की उनके बेटे ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपित ने खुद को कमरे में बंद कर रखा था। काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हत्या के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। 

Meerut: पिता की हत्‍या के बाद बंद कमरे से सर्राफ पुलिस पर करता रहा फायरिंग, भयानक दृश्‍य देख दहल गया था इलाका

chat bot
आपका साथी