Meerut Lockdown Update News: आज रात से 55 घंटे का लॉकडाउन, शहर में क्‍या रहेगा बंद और क्‍या खुलेगा? यहां देखें पूरी सूची

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए उप्र सरकार ने तीन दिनों के लॉकडाउन रखने का निणर्य लिया है। इस दौरान आवश्‍यक सेवाएं ही जारी रहेगीं। नीचे पूरी सूची जारी की गई है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 02:07 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 09:19 AM (IST)
Meerut Lockdown Update News: आज रात से 55 घंटे का लॉकडाउन, शहर में क्‍या रहेगा बंद और क्‍या खुलेगा? यहां देखें पूरी सूची
Meerut Lockdown Update News: आज रात से 55 घंटे का लॉकडाउन, शहर में क्‍या रहेगा बंद और क्‍या खुलेगा? यहां देखें पूरी सूची

मेरठ, जेएनएन। कोरोना संक्रमण पर काबू कर पाना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश भर में कोरोना संक्रमित मरीजों और संदिग्ध लोगों की तलाश के लिए घर घर सर्वे का काम कराया जा रहा है। इसका खासा लाभ भी हो रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित लोग सामने आ रहे हैं। वहीं सरकार ने अब फिर से प्रदेश में लॉकडाउन की तैयारी की है। फिलहाल शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक कुल 55 घंटे के लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। आम जनता की माने तो यह फिर से लॉकडाउन के सिलसिले की शुरूआत है।

बंद रहेंगे सभी ऑफिस, बाजार और मंडी

गुरुवार शाम को जिला प्रशासन और कमिश्नर को प्राप्त हुए मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी के आदेश के मुताबिक इस अवधि में सभी कार्यालय, शहर और गांवों की पैठ, हॉट बाजार, सभी बाजार, मंडी और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। केवल आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। जिनमें चिकित्सा, आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी, सफाई और बिजली व्यवस्था चालू रहेंगी। रेलगाड़ी का आवागमन चालू रहेगा। साथ रेल से आने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज की बसें भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

चलते रहेंगे हाइवे, किनारे खुलेंगे ढाबे और पेट्रोल पंप

आदेश में स्पष्ट है कि हाइवे पर वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। साथ ही हाइवे के किनारे पेट्रोल पंप और ढ़ाबे भी खुले रहेंगे। 10 से 12 जुलाई तक चलने वाले सफाई, स्वच्छ पेयजल संबंधी अभियान जारी रहेगा। इनसे संबंधित कार्यालय भी सामान्य दिनों की भांति ही खुलेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग खुलेंगे लेकिन शहर में केवल निरंतर प्रोसेस वाले उद्योग ही चल सकेंगे। सभी बड़ी विकास परियोजनाओं का काम भी जारी रहेगा।

प्रशासन ने शुरू की तैयारी

आदेश मिलते ही जिला प्रशासन ने उसका सख्ती से पालन कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि दो दिन के लॉकडाउन से सर्वे अभियान को काफी लाभ मिलेगा। कोरोना संक्रमण की चेन टूटेगी। मेरठ में सर्वे की मदद से संक्रमित लोगों को तेजी से तलाश किया जा रहा है।

लॉकडाउन में क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा

ये सेवाएं चलेंगी                     ये सेवाएं रहेंगी बंद

सफाई                               सभी सरकारी कार्यालय

बिजली                                   सभी बाजार

पेयजल                              शहरी और ग्रामीण पैठ

चिकित्सा                                 गल्ला मंडी

होम डिलीवरी                      व्यवसायिक प्रतिष्ठान

रेल आवागमन                          रोडवेज बस सेवा

मालवाहन वाहन                    शहरी क्षेत्र में स्थापित उद्योग

हाइवे पर यातायात

हाइवे किनारे ढाबे और पेट्रोल पंप

सफाई और स्वच्छ पेयजल अभियान

स्वास्थ्य विभाग की सिर्विलांस टीम

ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग

शहर में अनवरत चलने वाले उद्योग

सभी बड़े डलवपमेंट प्रोजेक्ट का कार्य 

chat bot
आपका साथी