Meerut Lockdown News: दो दिनों के कोरोना कर्फ्यू में इन चीजों को ही छूट, पांच मई से गांवों में विशेष अभियान

तीन दिन से चल रहे कोरोना कर्फ्य को प्रदेश सरकार ने दो दिन और बढ़ा दिया है। सरकार का आदेश मिलते ही जिला प्रशासन ने इसे लागू भी कर दिया। खास बात यह है कि अब कर्फ्य के दौरान जनता को दूध फल सब्जी और किराना की दुकानें खुली मिलेंगी।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 10:03 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 10:03 AM (IST)
Meerut Lockdown News: दो दिनों के कोरोना कर्फ्यू में इन चीजों को ही छूट, पांच मई से गांवों में विशेष अभियान
पांच मई से गांवों में विशेष अभियान शुरू होगा।

मेरठ, जेएनएन। तीन दिन से चल रहे कोरोना कर्फ्य को प्रदेश सरकार ने दो दिन और बढ़ा दिया है। सरकार का आदेश मिलते ही जिला प्रशासन ने इसे लागू भी कर दिया। खास बात यह है कि अब कर्फ्य के दौरान जनता को दूध, फल, सब्जी और किराना की दुकानें खुली मिलेंगी। इसके अलावा किसी अन्‍य चीजों की छूट नहीं होगी। वहीं इन उद्योग को पहले की तरह ही छूट दी गई है। इसके अलावा पुलिस सड़कों पर तैनात रहेगी। वाजिब कारण नहीं होने पर चालान काटा जाएगा।

जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि शासन के आदेश के मुताबिक कोरोना कर्फ्य का सख्ती से पालन कराया जाएगा। दवा और सर्जीकल की दुकानें पूर्व की भांति खुली रहेंगी। सब्जी, फल, दूध और किराना की दुकानों को छोड़कर अन्य कोई दुकान नहीं खुल सकेगी। सब्जी और फल मंडी में शारीरिक दूरी तथा मास्क, ग्लब्स और सैनिटाइजर का उपयोग सख्ती से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आदेश के मुताबिक 5 मई से गांवों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। लक्षणयुक्त लोगों की सूची तैयार करके उन्हें दवा किट उपलब्ध कराई जाएगी। बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध होगा।

सोमवार को और बढ़ गई सड़कों पर वाहनों की संख्या

कोरोना कफ्यरू में व्यापारियों ने प्रशासन का पूरा सहयोग किया। तीनों दिन एक भी बाजार और दुकान नहीं खुली। लेकिन सड़कों पर वाहन लेकर दौड़ने वाले लोगों ने अपनी आदत नहीं बदली। कोरोना को रोकने के लिए लगाए गए कफ्यरू को वाहन चालकों ने जमकर तोड़ा। पहले दिन कुछ कम तो दूसरे दिन उससे ज्यादा शहर की सड़कों पर दौड़े। सोमवार को कफ्यरू का तीसरा दिन था लेकिन आज वाहनों की संख्या पिछले दोनों दिनों से ज्यादा रही। दिनभर सड़कों पर लोगों के निजी दो पहिया और चार पहिया वाहन दौड़ते रहे। शाम के समय यातायात पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला और वाहन चालकों को रोककर उनसे पूछताछ शुरू की। चालान भी काटे गए। पुलिस अफसरों की माने तो सोमवार को कफ्यरू का उल्लंघन करने के आरोप में 21 एफआइआर दर्ज की गई। मास्क पहनने और शारीरिक दूरी के नियम का पालन न करने के आरोप में 1020 लोगों पर तथा कफ्यरू तोड़ने के आरोप में 17 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। 

chat bot
आपका साथी