मेरठ : दीपावली मेले में 31 अक्टूबर को लेजर शो, दिखायी जाएगी जगमगाती अयोध्या, रामायण की कहानी

मेरठ में 20 बाई 10 की लेजर स्क्रीन पर अयोध्या से रामायण की कहानी शुरू होगी। 45 मिनट के लेजर शो में राम-रावण युद्ध को स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। रावण के अंत के साथ जय श्रीराम के नारे की गूंज दीपावली मेला मैदान में गूंजेगी।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 04:58 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 04:58 PM (IST)
मेरठ : दीपावली मेले में 31 अक्टूबर को लेजर शो, दिखायी जाएगी जगमगाती अयोध्या, रामायण की कहानी
मेरठ में गुरुवार शाम सांस्‍कृतिक कार्यक्रम के साथ दीवाली मेले का शुभारंभ हो गया।

मेरठ, जागरण संवाददाता। भैंसाली ग्राउंड में लगे दीपावली मेले में 31 अक्टूबर को नगर निगम की ओर से लेजर शो का आयोजन होगा। यहां बड़ी लेजर स्क्रीन पर जगमगाती अयोध्या का लोग दीदार करेंगे। वहीं, मेले के खूबसूरत नजारे के बीच मधुर धुन के साथ रामायण और गंगा के अवतरण की कहानी देख और सुन सकेंगे। उधर, गुरुवार शाम सांस्‍कृतिक कार्यक्रम के साथ मेले का शुभारंभ हो गया।

लोगों को लुभाएगा आकर्षक लेजर शो

20 बाई 10 की लेजर स्क्रीन पर अयोध्या से रामायण की कहानी शुरू होगी। 45 मिनट के लेजर शो में राम-रावण युद्ध को स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। रावण के अंत के साथ जय श्रीराम के नारे की गूंज दीपावली मेला मैदान में गूंजेगी। इसी तरह शिव शंकर की जटाओं से अवतरित होती गंगा, गंगोत्री से निकलकर हरिद्वार पहुंचने, हरिद्वार से संगम प्रयागराज और फिर वाराणसी होते हुए गंगासागर में समुद्र से मिलने तक का गंगा के सफर की कहानी व उनकी महत्ता को भी लेजर स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जायेगा। नगर निगम ने लेजर शो के लिए बंगलुरू से टीम बुलाई गई है। जो शुक्रवार को मेरठ पहुंच जाएगी। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक लेजर शो शाम 6.30 बजे के बाद किया जाएगा। 31 अक्टूबर के लिए तैयारी चल रही है। मंच के बगल में लेजर स्क्रीन लगाई जाएगी। गुरुवार शाम सांस्‍कृतिक कार्यक्रम के साथ मेले का शुभारंभ हो गया।

chat bot
आपका साथी