Meerut Kisan Mahapnchayat: Delhi CM अरविंद केजरीवाल बोले- अंग्रेजों से ज्‍यादा किसानों पर जुल्‍म कर रही सरकार

Meerut Kisan Mahapnchayat दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मेरठ में महापंचायत को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला। अपने पूरे भाषण में वह केंद्र सरकार और उत्‍तर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते रहे।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 08:50 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 04:32 PM (IST)
Meerut Kisan Mahapnchayat: Delhi CM अरविंद केजरीवाल बोले- अंग्रेजों से ज्‍यादा किसानों पर जुल्‍म कर रही सरकार
मेेेरठ में किसानों को अरविंद केजरीवाल ने संबोधित किया।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Kisan Mahapnchayat: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को मेरठ में महापंचायत को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने अपने पूरे भाषण में केंद्र सरकार और उत्‍तर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते रहे। उन्‍होंन उत्‍तर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्‍य की सरकार किसानों का बकाया इसलिए नहीं चुका रही है क्‍योंकि इनका मील मालिकों से यारी चल रही है। वहीं केंद्र सरकार पर बरसते हुए कहा कि सरकार किसानों पर अंग्रेजों से ज्‍यादा जुल्‍म कर रही है। 

अंग्रजों से ज्‍यादा जुल्‍म कर रही सरकार: दिल्‍ली के सीएम ने कहा कि दिल्‍ली बार्डर पर बैरियर लगाए गए हैं। मोटी- मोटी किले लगाई गई हैं। किसान तीन महीनों से सड़क पर ठंड और गर्मी में बैठकर कानूनों को वापस लेने का विरोध कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि तीन महीने के अंदर 250 लोग शहीद हो चुके हैं, लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। उन्‍होंने कहा कि सरकार किसानों को देशद्रोही बता रही है। जबकि उनके ही परिवार के भाई बार्डर पर जाकर देश की रक्षा कर रहे हैं। इस सरकार को किसानों के बारे में कोई चिंता नहीं है। यह सरकार केवल अपना हित देख रही है। 

70 सालों से किसानों को सरकारों ने ठगा : सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 70 साल में सभी पार्टी की सरकारों ने किसानों को धोखा दिया है। कहा कि किसान बस फसल का सही दाम मांग रहा है, लेकिन सरकारें कितनी आईं और गई किसी ने भी किसानों की बात नहीं सुनी। कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के बाद कहा था कि जल्‍द ही किसानों का दाम दोगुना हो जाएगा। लेकिन सरकार बनने के बाद से भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट में लिखकर दिया कि हम एमएसपी नहीं देंगे। 

दिल्‍ली की घटना केंद्र सरकार की साजिश : अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसानों के उपर लाठियां बरसाईं गई। यह केंद्र सरकार का ही प्‍लान था। भाजपा के समर्थक ही दिल्‍ली की घटना में शामिल थे। केंद्र सरकार का प्‍लान था कि किसानों रुट डायवर्ट कराकर दिल्‍ली में भेजा जाए। ताकि इनपर मुकदमा कर आंदोलन समाप्‍त किया जा सके और हिंसा होते ही किसानों को बदनाम किया। उन्‍होंने कहा कि उस समय अगर किसानों को स्‍टेडियम जाने देते तो ये सभी को जेल में डाल देते। इस कारण हमने किसानों को रोका। 

पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे किसानों की सेवा: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक बार्डर पर बैठे किसानों की सेवा कर रहे हैं। उनकी सभी जरुरतों को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरा कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि 28 जनवरी की रात जो हमने कुछ देखा वे बड़ा ही दुखद था। 

राकेश टिकैत के आंसू देख मन दुखित हुआ : केजरीवाल ने कहा कि राकेश टिकैत किसानों के लिए बार्डर पर अपना शरीर ताप रहे है, लेकिन सरकार ने जो किया उस कारण उनकी आंखों में आंसू आ गए। सरकार धरना समाप्‍त कराना चाहती थी। इस कारण राकेश टिकैत के आंसू निकल आए। उन्‍होंने कहा कि संजय सिंह ने जब राकेश टिकैत से बात कराई तो मैंने कहा हम आपके साथ हैं। इसके बाद परेशानी पूछकर किसानों के लिए राशन और पानी का इंतजाम कराया। 

भाजपा के मंत्री दे रहे नसीहत : कहा कि भाजपा व केंद्र सरकार के मंत्री घूम घूमकर कह रहे हैं कि एमएसपी है लेकिन उप्र के एक मंडी बता दीजिए कि कहां एमएसपी पर फसल बिक रही है। उन्‍होंने यही सवाल सीएम योगी से भी पूछा। उन्‍होंने कहा कि आखिर कहां एमएसपी मिल रही है यह भी बता दीजिए। कहा कि जब मैंने एक भाजपा नेता से पूछा कि एमएसपी क्‍यों नही दी जा सकती तो उसने कहा कि 17 लाख करोड़ का इसमें खर्चा आएगा।

एमएसपी देने से सरकार नहीं होगी गरीब : केजरीवाल ने कहा कि हम एमएसपी को लागू करेंगे। जिसपर किसानों ने तालियां बजाई। उन्‍होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर 17 लाख करोड़ का एमएसपी में खर्चा आए तो भी सरकार को किसानों के लिए करना चाहिए, इससे वह गरीब नहीं हो जाएगी। उप्र के किसान को गन्‍ना का पैसा नहीं मिलता है एमएसपी की बात तो रहने ही दीजिए। 1800 करोड़ रुपये केवल उत्‍तर प्रदेश के किसानों के बाकी है। 

दिल्‍ली में बिजली कंपनियों को किया ठीक: जब दिल्‍ली का मुख्‍यमंत्री बना, मुझसे कहा गया कि ये कंपनियां बहुत ही शक्तिशाली है। ये 24 घंटे बिजली नहीं देंगी। मैंने कंपनियों को ठीक कर दिया। अब 24 घंटे बिजली रहती है। उन्‍होंने योगी सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि आखिर क्‍या मजबूरी है जो किसानों का गन्‍ना बकाया नहीं दे पा रहे हैं। यह सरकार बेकार है, जो किसानों का गन्‍ना भुगतान नहीं कर रही है। कहा कि हमारी सरकार आई तो गन्‍ना गिराते ही पैसा खाते में पहुंच जाएगा। डीजल पट्रोल ओर गैस क्‍यों महंगे हो रहे हैं। कहा कि आज हर चीज का रेट बड़ा दिया गया है। इस सरकार में पैसे की कमी नहीं है केवल अच्‍छी नियत का कमी है। उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार आते ही महंगाई कम हो जाएगी। दिल्‍ली के अंदर 75 प्रतिशत लोगों की बिजली माफ है। 

Delhi CM अरविंद केजरीवाल के भाषण के वो पांच बिंदु, जिससे यूपी विद्यानसभा चुनाव 2022 की तैयार कर गए पृ‍ष्‍ठभूमि

Kisan Mahapanchayat: सहारनपुर में आज भाकियू की महापंचायत, संबोधित करेंगे राकेश टिकैत 

chat bot
आपका साथी