Fitness Mantra Meerut: नियमित योग करके खुद को रखा निरोगी और फिट, जानें-क्‍या कहते हैं एनएएस कालेज के अभिषेक

मेरठ में एनएएस कालेज के कार्यालय अधीक्षक अभिषेक भाटिया का कहना है कि चाहे जितनी भी जल्‍दी हो सुबह आधे घंटे का योग जरूर करते हैं। जब से यह पता चला कि योग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:19 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 03:58 PM (IST)
Fitness Mantra Meerut: नियमित योग करके खुद को रखा निरोगी और फिट, जानें-क्‍या कहते हैं एनएएस कालेज के अभिषेक
रोजाना योग करके खुद को फिट रखा जा सकता है।

मेरठ, जेएनएन। आज इंटरनेशनल योग दिवस है। कोविड के समय में योग के महत्‍व को लोगों ने खूब समझा है। जिसकी वजह से शहर में अधिकांश परिवारों में योग का प्रवेश हुआ है। सुबह उठने के बाद बहुत से लोग योग का अभ्‍यास कर रहे हैं। तो दूसरी ओर बड़ों को देखकर बच्‍चे भी योग का अभ्‍यास करने लगे हैं। इससे उनकी दिनचर्या नियमित भी हुई है। एनएएस कालेज के कार्यालय अधीक्षक अभिषेक भाटिया पिछले कुछ महीने से योग का अभ्‍यास कर रहे हैं। उनके साथ उनकी बेटी भी योग का अभ्‍यास करती है।

हर रोज अभ्‍यास

महावीरनगर के रहने वाले अभिषेक अपनी बेटी आराध्‍या के साथ प्रतिदिन सुबह उठने के बाद योग का अभ्‍यास करते हैं। शुरू में वह अकेले इसका अभ्‍यास करते थे। साथ ही बाहर टहलने भी जाते थे। कोविड के समय में जब लाकडाउन हुआ तो उन्‍होंने घर पर ही योगाभ्‍यास करना शुरू किया। रात में जल्‍दी सोने और सुबह उठने की उन्‍होंने आदत डाली है। आधे से एक घंटे वह सुबह योग और ध्‍यान में लगाते हैं। अभिषेक का कहना है कि चाहे जितनी भी जल्‍दी हो सुबह आधे घंटे का योग जरूर करते हैं। जब से यह पता चला कि योग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। तब से योग और भी जरूरी लगने लगा है।

योग है जरूरी

योग विशेषज्ञ प्रशांत के अनुसार योग सेहत के लिए जरूरी है।यह शुगर, कब्‍ज, तनाव जैसी बीमारियों से बचाव करता है। कई लोग योग को जिम जाने से कमतर मानते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। योग का नियमित अभ्‍यास शरीर को मजबूत भी बनाता है, यह मजबूती अंदर से लेकर बाहर तक रहती है। योग की कई क्रियाएं हैं, हर योग का अलग- अलग महत्‍व है। इसमें से कुछ योग को नियमित करना पर्याप्‍त रहता है। अगर कोई व्‍यक्‍ति सूर्य नमस्‍कार, सुखासन, वज्रासन, सर्वागासन और हलासन कर लें इससे पूरा अभ्‍यास हो जाता है। सूर्य नमस्‍कार अगर सूर्योदय के साथ किया जाए तो इसका लाभ अधिक होता है।

chat bot
आपका साथी