भाजपा के क्षेत्रीय मोर्चों में मेरठ को खास तवज्जो, छह में से तीन मोर्चों के अध्यक्ष शहर के कार्यकर्ता

महिला मोर्चा की कमान मेरठ की वर्षा कौशिक को दिया गया है। इससे पहले भी यह पद मेरठ के पास था। वर्षा की सास शकुंतला कौशिक भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। विवाह से पूर्व आरएसएस से जुड़ी रहीं वर्षा कौशिक वर्तमान में महानगर अध्यक्ष हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 09:20 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 09:20 AM (IST)
भाजपा के क्षेत्रीय मोर्चों में मेरठ को खास तवज्जो, छह में से तीन मोर्चों के अध्यक्ष शहर के कार्यकर्ता
भारतीय जनता पार्टी का जातीय एवं क्षेत्रीय समीकरण साधने का सटीक प्रयास।

मेरठ, जेएनएन। विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा चुनावी धार तेज करने में जुट गई है। प्रदेश इकाई के बाद मंगलवार को क्षेत्रीय इकाई ने भी मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी। छह में से तीन मोर्चों की कमान मेरठ के हिस्से आई है। क्षेत्रीय युवा मोर्चा मुजफ्फरनगर के युवक को दी गई है। पार्टी ने जातीय एवं क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया है।

ऐसे दी गई जिम्‍मेदारी

महिला मोर्चा की कमान मेरठ की वर्षा कौशिक को दिया गया है। इससे पहले भी यह पद मेरठ के पास था। वर्षा की सास शकुंतला कौशिक भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। विवाह से पूर्व आरएसएस से जुड़ी रहीं वर्षा कौशिक वर्तमान में महानगर अध्यक्ष हैं। उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने ब्राह्मण कार्ड खेला है। इस पद के लिए सहारनपुर से मेरठ तक कई और महिलाओं के नाम चर्चा में थे। ओबीसी क्षेत्रीय मोर्चे का अध्यक्ष मेरठ के हरवीर पाल को बनाया गया है, जिन्हें हाल में प्रदेश सरकार ने ओबीसी आयोग में सदस्य भी बनाया है। पार्टी ने रणनीतिक संतुलन साधते हुए पाल समाज को खास तवज्जो दी है।

क्षेत्रीय अध्‍यक्ष ने कहा

पश्चिम उप्र के कई जिलों में पाल की संख्या ज्यादा है। हरवीर पाल जिला इकाई में महामंत्री समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने के साथ ही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रह चुके हैं। उधर, कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद पार्टी ने मेरठ के जावेद मलिक को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। उधर, युवा मोर्चा की कमान मुजफ्फरनगर के सुखविंदर सोम को देकर ठाकुर वर्ग को भी साधने का प्रयास किया गया है। किसान मोर्चा गौतमबुद्धनगर और अनुसूचित मोर्चा रामपुर के हिस्से गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बताया कि जातीय एवं क्षेत्रीय संतुलन साधते हुए व्यक्तिगत क्षमता को भी पूरा सम्मान दिया गया है।

chat bot
आपका साथी