मेरठ : महंगाई के विरोध में सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली,कृषि कानून को भी वापस लेने की मांग

मेरठ में पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने साइकिल रैली में भाग ले रहे सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि मौजूदा सरकार ने डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की दरों में वृद्धि करके आमजन की कमर तोड़ने का काम किया है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 04:58 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 06:16 PM (IST)
मेरठ : महंगाई के विरोध में सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली,कृषि कानून को भी वापस लेने की मांग
मेरठ और आसपास के जिलों में गुरुवार को सपा ने साइकिल रैली निकाली।

मेरठ,जेएनएन। cycle rally छोटे लोहिया कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर सपाइयों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर महंगाई के विरोध एवं किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को मेरठ और आसपास के जिलों में साइकिल रैली निकाली। इस साइकिल रैली में बड़ी संख्‍या में सपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बागपत, बिजनौर, सहारनपुर, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फरनगर आदि जिलों में सपा के कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली का आयोजन किया।

आम आदमी की कमर टूटी

मेरठ के मवाना में कार्यकर्ता साइकिल रैली में भाग लेने के लिए पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि के नेतृत्व में उनके आवास पर एकत्र हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि मौजूदा सरकार ने डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की दरों में वृद्धि करके आमजन की कमर तोड़ने का काम किया है। कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार के कानो पर जूं नहीं रेंग रही। गरीबों को राशन कार्ड के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगी है। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान साइकिल रैली का आयोजन किया गया है।

इन स्‍थानों से गुजरी साइकिल यात्रा

इसके बाद रैली आरंभ हुई और मुख्य मार्ग व प्रमुख बाजारों से होकर निकली। नगर के अलावा रैली देहात के गांवों में जाएगी। जबकि पूर्व विधायक योगेश वर्मा के नेतृत्व में साइकिल रैली हस्तिनापुर से आरंभ हुई और गणेशपुर से होते हूए मवाना में पक्का तालाब, हस्तिनापुर समेत प्रमुख बाजारों से हुए वापस महादेव मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह, विपिन मनोठिया, विपिन भडाना आदि कार्यकर्ता साइकिलों पर सवार होकर अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगाते चल रहे थे। हस्तिनापुर में भी जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक योगेश वर्मा के नेतृत्व में निकाली जा रही साइकिल रैली का स्वामी ओमवेश व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुजफ्फरनगर में सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली

पुरकाजी : समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर तथा नगर अध्यक्ष मोहम्मद अफजाल के नेतृत्व में कस्बे के बस स्टैंड से साइकिल यात्रा निकाली गई। सतीश गुर्जर ने बताया कि समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर यात्रा का आयोजन किया गया। बताया कि कस्बे से साईकिल यात्रा शुरू की गई तथा भूराहेड़ी, धमात, सुवाहेड़ी, हरिनगर, झबरपुर, शेरपुर आदि गांवों से वापस लक्सर हाईवे पर इसका समापन हुआ। बताया कि बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीडऩ, किसानों का समस्या, तथा महिलाओं के मुद्दों को लेकर यात्रा निकाली गई। इस दौरान मौहम्मद सुलेमान, धीर ङ्क्षसह प्रधान, मौहम्मद इस्तखार, मुर्तजा हैदर, आजाद फरीदी, वाजिद कुरेशी, अकरम अंसारी, अजमल काजी, वीर सिंह, रब्बान मलिक आदि लोग मौजूद रहे।

भ्रष्टाचार के विरोध में निकाली साइकिल रैली

बुलंदशहर : स्‍याना नगर के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में साइकिल रैली निकाली। गुरूवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्नान पर नगर में सपा कार्यकतरओं ने सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राकेश त्यागी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं नेतृत्व में नगर के प्रमुख मागरे पर साइकिल रैली निकाली। पूर्व मंत्री राकेश त्यागी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश व प्रदेश के हालत ठीक नहीं है। लगातार महंगाई बढ़ रही है। वहीं देशभर का किसान भी परेशान है। त्यागी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार को बाहर का रास्ता दिखाते हुए आइना दिखाने का काम करेगी। रैली का समापन नगर के बुलंदशहर बस स्टैंड पर किया गया। इस दौरान हरीश चंद प्रजापति, शफीक चौधरी, राजकुमार भुर्जी, ताहिर अली, बबलू चौधरी, फईम चौधरी, आशिष कुमार व ब्रहम सिंह मलिक आदि मौजूद रहे।

बिजनौर : सरकार की नीतियों का किया विरोध

बिजनौर में समाजवादी पार्टी ने कई स्थानों पर साइकिल रैली निकाली। इसमें सरकार पर दमनकारी नीतियां लागू करने का आरोप लगाते हुए महंगाई, बेरोजगारी, किसान विरोधी कानून आदि का विरोध किया। धामपुर सहित शेरकोट व अफजलगढ़ में भी रैली निकाली गई। धामपुर में रैली की शुरुआत गांव नौरंगाबाद स्थित सपा के पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान के कैंप कार्यालय से हुई। इसे सपा नेता अमित चौहान ने झंडी दिखाकर कर रवाना किया। रैली आरएसएम तिराहा, पहाड़ी दरवाजा, मुख्य बाजार, बड़ी मंडी व जैतरा होते हुए नींदड़ू में समाप्त हुई। कार्यकर्ता विभिन्न नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। उन्होंने सरकार नीतियों का विरोध करते हुए महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दे उठाए। रैली में नगराध्यक्ष नसीम राणा, नवनीत राणा, नाजिश सिद्दीकी, मोहम्मद सलाउद्दीन, अरमान अली, लालबहादुर सिंह, जावेद सईद, कुशलपाल सिंह, भामाशाह अग्रवाल, अंकित चौहान, विनोद, गुरमीत सिंह आदि शामिल रहे। अफजलगढ़: रैली की शुरुआत सपा कार्यालय से हुई। गांव भज्जावाला, आसफाबाद चमन, आलमपुर गांवड़ी, माननगर होते हुए भूतपुरी तिराहे पर संपन्न हुई। नेताओं ने कहा कि देश व प्रदेश में अपराध, महंगाई और अन्य समस्याएं सरकार की नीतियों का परिणाम हैं। हर मोर्चे पर सरकार नाकाम रही है।

chat bot
आपका साथी