मेरठ : झूठे मुकदमे में फंसा कर गलत तरीके से जेल भेजने का आरोप, व्यापारियों में आक्रोश

नई सड़क के मंदिर प्रकरण में व्यापारियों सतीश गर्ग व वीरेंद्र शर्मा बिल्लू को नौचंदी पुलिस द्वारा जेल भेजने के मामले में गुरुवार को शास्त्रीनगर-जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ के व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें उन्‍हें गलत तरीके से जेल भेजने का आरोप लगाया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 12:20 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 12:20 AM (IST)
मेरठ : झूठे मुकदमे में फंसा कर गलत तरीके से जेल भेजने का आरोप, व्यापारियों में आक्रोश
शास्त्रीनगर-जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ के व्यापारियों में आक्रोश, रिहा करने की मांग।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ में नई सड़क के मंदिर प्रकरण में व्यापारियों सतीश गर्ग व वीरेंद्र शर्मा बिल्लू को नौचंदी पुलिस द्वारा जेल भेजने के मामले में गुरुवार को शास्त्रीनगर-जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ के व्यापारियों की बैठक हुई। सेंट्रल मार्केट में कैलाश डेयरी के सामने मुकेश जैन के आकर्षक साड़ीज प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई बैठक में व्यापारियों ने संगठन के संरक्षकों को गलत तरीके से जेल भेजने का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया। व्यापारियों ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों  से व्‍यापारी नेताओं की रिहाई की मांग की जाएगी।

अनशन का सुझाव रखा

बैठक के दौरान व्यापारियों ने बाजार बंद कर क्रमिक अनशन रखने का सुझाव भी रखा। व्यापारियों ने दोनों व्यापारियों को रिहा करने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रिहाई नहीं होती है तो व्यापारी आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। बैठक में संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज त्यागी मुख्य रूप से मौजूद रहे। शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा, महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गांधी, देवेंद्र गुप्ता, कुलदीप तोमर, राजेश निगम, तपन गोयल, अशोक सोम, सुधीर शर्मा, कांति त्यागी, प्रवीन शर्मा, विशाल रस्तोगी, मनोज गर्ग, निर्मित जैन, केके गुप्ता व सुमित रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी