मेरठ : डेथ सर्टिफिकेट बनवाना है तो ऐसे करें आवेदन और अगर कोई पैसे मांगे तो मिलाए यह नंबर

आम आदमी को परेशान न होना पड़े इसके लिए मेरठ नगर निगम ने पहल की है। नगर निगम में परिसर में अगर कोई मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर पैसा मांगता है तो पीड़ित इस नंबर 8395881830 पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:20 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:20 PM (IST)
मेरठ : डेथ सर्टिफिकेट बनवाना है तो ऐसे करें आवेदन और अगर कोई पैसे मांगे तो मिलाए यह नंबर
मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम वसूली पर अब शिकायत कर सकते हैं।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ नगर निगम में परिसर में अगर कोई मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर पैसा मांगता है तो पीड़ित इस नंबर 8395881830 पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं। यह नगर स्वास्थ्य अधिकारी का सीयूजी नंबर है। तत्काल शिकायत का निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही असुविधा दूर करने की लिए हेल्पलाइन नंबर 9119011323, 9149360654 पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं।

अवैध वसूली की शिकायतें

कोरोना संकट में अपनों को खो चुके लोग मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम पहुंच रहे हैं। जन्म -मृत्यु कार्यालय पहुंचने से पहले निगम परिसर में कुछ लोग फार्म भरवाने के नाम पर तो कुछ जल्द प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर व्यवस्था से अनभिज्ञ लोगों ने अवैध वसूली कर लेते हैं। ऐसी कुछ शिकायतें नगर आयुक्त मनीष बंसल तक पहुंची थी। जिसका संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गजेंद्र सिंह को हेल्पलाइन नंबर जारी का करने का निर्देश दिया था। जिसके क्रम में शुक्रवार को हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रहेगी। जल्द से जल्द प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। शिकायत मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदक crsorgi.gov.in पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्टर्ड डाक से आवेदन जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन कार्यालय नगर निगम को भेज सकते हैं। जन सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। आवेदन तिथि से 21 दिन के भीतर प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

एक अप्रैल से 10 मई तक इतने आवेदन

नगर निगम के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय का दावा है कि एक अप्रैल से 10 मई तक 801 आवेदन मृत्यु प्रमाण आवेदन आए हैं। इनके सापेक्ष अभी तक 775 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। इसमें हास्पिटल से जारी प्रमाण पत्रों की संख्या भी शामिल है।

chat bot
आपका साथी