Meerut Gram Panchyat By Poll: जनपद में 61.24 फीसदी हुआ मतदान, 14 जून को मतगणना के बाद होगी विजेताओं की घोषणा

मेरठ में ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान खाली रह गए पदों के लिए शनिवार को मतदान शुरू हो गया। धीरे-धीरे मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। हालांकि आज मौसम भी मतदान में खलल डाल सकता है क्‍योंकि बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में वोटिंग हो रही है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:46 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:53 PM (IST)
Meerut Gram Panchyat By Poll: जनपद में 61.24 फीसदी हुआ मतदान, 14 जून को मतगणना के बाद होगी विजेताओं की घोषणा
मेरठ और आसपास के जिलों में उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Gram Panchyat By Poll ग्राम पंचायत के खाली पदों पर शनिवार को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला। जनपद में कुल 61.24 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि एक-दो मतदेय स्थलों से कुछ शिकायतें भी जिला प्रशासन के पास पहुंची। जहां अधिकारियों ने पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण करा दिया। अब 14 जून को मतगणना होगी, जिसके बाद विजेताओं की घोषणा भी कर दी जाएगी।

ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान विभिन्न कारणों से 2028 पद खाली रह गए थे। जिसमें एक नवनिर्वाचित प्रधान की मौत हो जाने के कारण खाली हुआ था। जबकि दो क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद थे। जबकि अन्य सभी पद ग्राम पंचायत सदस्यों के थे। छह जून को हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान अधिकांश पदों पर एकल नामांकन फार्म जमा होने के कारण बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर प्रत्याशी निॢवरोध निर्वाचित हो गए थे। मात्र 99 पद ही ऐसे थे,जिन पर चुनाव होना था। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार शनिवार को खाली पदों पर उपचुनाव कराया गया। जनपद में कुल 72 मतदेय स्थलों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चला। इस दौरान कुछ गांवों से ग्रामीणों ने फोन पर अधिकारियों से शिकायत भी की। जिसका अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निदान करा दिया। शाम छह बजे तक जनपद में कुल 61.24 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बाद मतपेटियों को संबंधित विकास खंड में जमा कराया गया। अब 14 जून को मतगणना होगी और विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी।

वहीं सहारनपुर के सरसावा मेंविकास खंड क्षेत्र में 13 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतदान प्रारंभ हुआ। लोग बूथों की ओर बढ़ रहे हैं। गागलहेड़ी के दिनारपुर में पंचायत सदस्यों के लिए हो रहे मतदान में मतदाताओं की प्रातः से ही लाइन लगी। बरसात ने मतदान की रफ्तार धीमी की।

शाम छह बजे तक वोटिंग

ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान खाली रह गए ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों पर आज मतदान होगा। शुक्रवार को विकास खंडों से मतदान की प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया था। शनिवार की सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। उधर, मतदेय स्थलों पर पहले ही मतदान संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके अलावा गांवों में ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशी अपनी जीत पक्की करने के लिए देर रात तक जुटे रहे थे।

14 को होगी मतगणना

प्रधान पद पर अधिक ध्यान होने के कारण इस बार ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2028 पद खाली रह गए थे। खाली पद रह जाने के कारण जनपद की 186 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका और प्रधान भी शपथ नहीं ले सके थे। सीडीओ शशांक चौधरी ने बताया कि उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान की सभी तैयारियों को पूरा कर पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया था। 14 जून को मतगणना होगी।

शिकायत पर पहुंचे सीडीओ

माछरा विकास खंड के गांव एत्मादपुर की नवनिर्वाचित महिला प्रधान की बुखार से मौत हो गई। जिसके बाद प्रधान पद खाली हो गया था। उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के दौरान कुछ ग्रामीणों ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी होने की शिकायत सीडीओ से की थी। जिस पर खुद सीडीओ मतदान के दौरान गांव पहुंचे और मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। यहां भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ।

इन्‍होंने बताया...

जनपद के नौ विकास खंड पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। ग्रामीणों ने आराम से अपने मत का प्रयोग किया। कहीं कोई परेशानी नहीं हुई। शाम छह बजे तक 61.24 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के बाद मत पेटियों को विकास खंड पर जमा कराया गया है। अब 14 जून को मतगणना होगी।

- शशांक चौधरी, सीडीओ

chat bot
आपका साथी