Meerut Panchayat Election Result: मेरठ में 479 गांवों में प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 824 पद घोषित, देखें विजेताओं की सूची

मेरठ में मतगणना पूर्ण करके जनपद से सभी 479 गांवों के प्रधानों ग्राम पंचायत सदस्यों के 6373 पदों क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 824 पदों पर मतगणना पूरी करके परिणाम घोषित कर दिया गया तथा विजेता प्रत्याशियों को जीत के प्रमाण पत्र भी प्रदान कर दिए गए।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 02:11 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 02:44 PM (IST)
Meerut Panchayat Election Result: मेरठ में 479 गांवों में प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 824 पद घोषित, देखें विजेताओं की सूची
मेरठ में पंचायत चुनाव के 479 गांवों के प्रधान घोषित।

मेरठ, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना का कार्य दूसरे दिन देर रात तक पूरा हो सका। जनपद के सभी 479 गांवों के प्रधान, उनके ग्राम पंचायत सदस्यों, तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करके उन्हें प्रमाणपत्र भी दे दिए गए लेकिन मतगणना पूर्ण होने के बाद भी जिला पंचायत के सभी वार्डो का परिणाम आधी रात तक भी घोषित नहीं किया जा सका। रात 12 बजे तक मात्र सात वार्डों के परिणाम घोषित करके विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए जा सके थे।

पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी। रविवार दिन और रात भर चलने के बाद सोमवार को भी दिनभर चली। रजपुरा, परीक्षितगढ़, माछरा और सरूरपुर ब्लाकों में मतगणना का कार्य सोमवार रात में लगभग 12 बजे तक पूरा हो सका। इस दौरान मतगणना पूर्ण करके जनपद से सभी 479 गांवों के प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों के 6373 पदों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 824 पदों पर मतगणना पूरी करके परिणाम घोषित कर दिया गया तथा विजेता प्रत्याशियों को जीत के प्रमाण पत्र भी प्रदान कर दिए गए।

जिला पंचायत सदस्य के 33 पदों के लिए मतगणना पूरी होने के बाद भी परिणाम की घोषणा नहीं की जा सकी। दरअसल जिला पंचायत के सदस्य पद पर परिणाम घोषित करने की जिम्मेदारी निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन मदन ङ्क्षसह गब्र्याल को सौंपी गई थी। व्यवस्था के मुताबिक सभी ब्लाकों के निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना पूरी करके वोटों की संख्या एडीएम प्रशासन न्यायालय में उपलब्ध करानी थी। जिसके बाद फाइनल टेबुलेशन करके वहां से ही परिणाम घोषित किया जाना था तथा विजेता प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र भी वितरित किया जाना था। मेरठ ब्लाक में मतगणना सुबह 9 बजे पूरी कर ली गई। इसी प्रकार अन्य कई ब्लाकों में भी दिन में ही मतगणना पूरी हो गई लेकिन ब्लाक से उन्हें मिले मतों का आंकड़ा एडीएम प्रशासन कोर्ट में नहीं भेजा गया। मतगणना केंद्र पर वोटों की संख्या के मुताबिक अपनी जीत के प्रति आश्वस्त होकर प्रत्याशी शाम तीन बजे से ही कलक्ट्रेट स्थित एडीएम प्रशासन के कार्यालय के बाहर जमा हो गए।

विजेताओं की सूची 


रात 12 बजे तक सात को मिले जीत के प्रमाण पत्र

एडीएम प्रशासन और निर्वाचन अधिकारी मदन ङ्क्षसह गब्र्याल ने बताया कि जिला पंचायत सदस्यों के पदों की मतगणना में प्रत्याशियों को मिले मतों की संख्या के आंकड़े को मूल रूप में मतगणना केंद्रों से भेजा जाना था। जिसे भेजने में विलंब किया गया। रात 12 बजे तक सात वार्डों का परिणाम मिला। जिसकी चेङ्क्षकग कराकर सातों विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर दिया गया।

इन्हें मिला जीत का प्रमाण पत्र

वार्ड संख्या       विजयी प्रत्याशी

01                    कुसुम सिद्धार्थ

02                       मुनेश

03                 ईशा चौधरी

04                 जोङ्क्षगद्र

05           अजित प्रताप सिहं

14                 सम्राट

15               मीतन कुमार

जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि कोरोना संक्रमण ने सीडीओ के साथ साथ बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों को संक्रमित कर रखा है। इस संकट के बीच मतगणना कराने के लिए कर्मचारी जुटाना कठिन रहा। मतगणना के दूसरे मतगणना के लिए कार्मिकों की व्यवस्था कर पाना तो जैसे गंभीर चुनौती ही बन गया था। इन्हीं कारणों के चलते परिणाम जारी करने में विलंब हुआ। मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुई।  

chat bot
आपका साथी