मेरठ : योगेश वर्मा बोले- बसपा खात्मे की ओर, बसपाईयों ने दिया करारा जवाब

पूर्व विधायक व महापौर सुनीता वर्मा के पति योगेश वर्मा शुक्रवार को लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल होंगे। योगेश ने कहा कि बसपा खात्‍मे की ओर है। इसपर बसपाईयों ने करारा जवाब देते हुए कहा कि बसपा छोडकर जाने वाले मिट्टी में मिल जाते हैं।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:06 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 08:57 AM (IST)
मेरठ : योगेश वर्मा बोले- बसपा खात्मे की ओर, बसपाईयों ने दिया करारा जवाब
पूर्व विधायक व महापौर सुनीता वर्मा के पति योगेश वर्मा अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल होंगे।

मेरठ, जेएनएन। पूर्व विधायक व महापौर सुनीता वर्मा के पति योगेश वर्मा शुक्रवार को लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हो जाएंगे। सपा में शामिल होने से पूर्व उन्होंने दावा किया कि वह अपने साथ बसपा के पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका-पंचायतों के चेयरमैन ही नहीं पूर्व विधायक व सांसद को भी सपा में ले जा रहे हैं। योगेश वर्मा ने कहा कि बसपा खात्‍मे की ओर है। इसपर बसपाईयों ने करारा जवाब देते हुए कहा कि बसपा छोडकर जाने वाले मिट्टी में मिल जाते हैं।

योगेश वर्मा ने कहा कि बसपा अब खात्मे की ओर है। उन्होंने तंज किया कि मायावती के जन्मदिन पर गिने-चुने लोग पहुंचे। दावा किया कि मेरठ से भी सैकड़ों बसपाइयों को सपा में ले जाएंगे। उधर, उनके इस दावे पर पलटवार करते हुए बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी, मेरठ मंडल व विधान परिषद सदस्य अतर सिंह राव ने कहा कि मेरठ से एक भी पार्षद उनके साथ नहीं जा रहा है। जो निर्दलीय थे उनमें से कुछ लोग मेयरगुट में चले गए थे वही उनके साथ हैं। कोई भी पदाधिकारी भी उनके साथ नहीं है। जो जा रहे हैं वे उन्हीं की तरह निष्कासित होंगे। कहा कि योगेश ही नहीं किसी के भी जाने से बसपा पर फर्क नहीं पडऩे वाला।

बसपा के संस्थापक कांशीराम कहा करते थे वह मिट्टी के माधव बनाते हैं। जो बसपा छोड़कर जाते हैं या निकाले जाते हैं वे मिट्टी में मिल जाते हैं। सेक्टर प्रभारी मेरठ मंडल दिनेश काजीपुर ने कहा कि बसपा से कोई व्यक्ति भले ही चला जाता है पर वोट नहीं जाता है। बसपा से कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता योगेश के साथ नहीं जा रहा है। उनके कुछ गिने-चुने समर्थक थे जो हमेशा से उनके साथ ही रहे वे ही सपा में शामिल होंगे। उन्हें बसपाई कहना उचित नहीं है।

(यह भी पढ़ें : Bird Flu In UP: कानपुर के बाद मुजफ्फरनगर में Bird Flu का मामला, कौवे में संक्रमण की पुष्टि)

chat bot
आपका साथी