मेरठ में दरिंदगी : किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर पहले किया दुष्कर्म, अब अपहरण की कोशिश

पीडि़ता की मां ने थाने पर दी तहरीर में बताया है कि छह दिसंबर 2020 को उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। दोपहर के समय कस्बे का ही युवक मकान में घुस आया और पुत्री को मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिलाकर दुष्कर्म किया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 02:00 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 02:00 PM (IST)
मेरठ में दरिंदगी : किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर पहले किया दुष्कर्म, अब अपहरण की कोशिश
मेरठ में पीड़िता का वीडियो बना वायरल करने की धमकी।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ के फलावदा में एक महिला ने मोहल्ले के ही युवक के खिलाफ उसकी किशोर उम्र की पुत्री को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। मामला बीते साल का है। मंगलवार को आरोपित युवक ने किशोरी के अपहरण का प्रयास किया। जिसके बाद पीडि़ता की मां ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

अश्‍लील वीडियो भी बनाया

पीडि़ता की मां ने थाने पर दी तहरीर में बताया है कि छह दिसंबर 2020 को उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। दोपहर के समय कस्बे का ही युवक मकान में घुस आया और पुत्री को मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपित ने मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि 13 जून को आरोपित पीडि़ता के घर में घुस आया और उसे अकेली पाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपित धमकी देकर भाग गया था। मंगलवार की सुबह जब किशोरी बाजार जा रही थी तभी आरोपित बाइक पर आया और जबरन बाइक पर उठाकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन विरोध करने पर वह भाग गया। उधर एसओ शिववीर भदौरिया ने कहा कि मामला संदिग्ध है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तलाक...पुलिस ने हटाई धाराएं

वहीं दूसरी मामले में मेरठ में शादी के बाद डेढ़ साल विवाहिता ने दुष्कर्म और तलाक का दंश तक झेला। पुलिस ने पहले तो रिपोर्ट दर्ज ली, लेकिन बाद में दारोगा ने धाराएं कम कर दी। सुनवाई नहीं होने पर मंगलवार को पीडि़त स्वजन संग एसएसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत की। किठौर निवासी विवाहिता ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। कुछ दिनों बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था। उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि कुछ दिनों पहले वह ससुराल में अकेली थी। तभी देवर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पिटाई भी की

विरोध करने पर पिटाई की, जिससे वह घायल भी हो गई थी। उसने पति को जानकारी दी तो उसे चुप रहने के लिए कहा। विरोध करने पर तलाक देकर घर से निकाल दिया। वह मायके पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोप है कि जांच कर रहे दारोगा ने रुपये लेकर दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराएं हटा दी। उसने थाना प्रभारी और सर्किल आफिसर से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को मां और बहन के साथ कप्तान से शिकायत की। एसपी क्राइम ने थाना प्रभारी को जांच करने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी