मेरठ : पुलिस की घेराबंदी तोड़कर दिल्ली की ओर रूख कर रहे किसान, गणतंत्र दिवस परेड में होंगे शामिल

मेरठ और आसपास के जिलों के किसान दिल्‍ली की ओर रवाना हो रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने टिवटर और फेसबुक के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को गणतंत्र दिवस पर परेड में शामिल होने का आहवान किया है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:50 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:50 AM (IST)
मेरठ : पुलिस की घेराबंदी तोड़कर दिल्ली की ओर रूख कर रहे किसान, गणतंत्र दिवस परेड में होंगे शामिल
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने किसान दिल्‍ली की ओर रवाना हो रहे हैं।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ और आसपास के जिलों के किसान गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने टिवटर और फेसबुक के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को गणतंत्र दिवस पर परेड में शामिल होने का आहवान किया है। दिल्ली पुलिस ने किसानों को ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए वैकल्पिक मार्ग का सुझाव भी दिया है। मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस किसानों के मूवमेंट पर नजर रख रखी है तो वहीं, किसान भी गाजीपुर बार्डर की तरफ रूख कर रहे हैं। सोमवार को किसान अपनी रूपरेखा बनाने के लिए अंतिम चरण में होंगे।

ट्रैक्टर पर तिरंगा और दिल्ली जाने की जिद

कृषि कानून के विरोध में भाकियू ने किसानों को लेकर गणतंत्र दिवस की परेड में ट्रैक्टर रैली निकालने का दावा किया है। ट्रैक्टर-ट्राली पर तिरंगा लगाकर किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। इस क्रम में जिले के कई गांवों में पिछले कई दिनों से लगातार बैठकें भी चल रही थीं। भाकियू के जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि रविवार को करीब 80 ट्रैक्टर-ट्राली लेकर किसान अलग-अलग रास्तों से गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुए हैं। इसमें गंगनहर पटरी व परतापुर तिराहे से स्थानीय ब्लाक के किसान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ढडरा, रजापुर, करनावल, जंगेठी, रामपुर, बहसूमा व घसौली आदि गांवों से राजकुमार करनावल, सतीश, विनोद, बिट्टू व सत्यवीर के नेतृत्व में किसान गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुए हैं।

किसानों पर पुलिस और प्रशासन की घेराबंदी

मेरठ जिले में गंगनहर पटरी और एनएच-58 पर पुलिस प्रशासन ने कई जगह बैरियर और पुलिस पिकेट लगा रखी हैं। पुलिस और प्रशासन किसानों के मूवमेंट पर नजर रख रहा है। किसानों की संख्या से लेकर उनके ट्रैक्टर ट्राली पर पुलिस की पूरी नजर है। मेरठ की सीमा में प्रवेश करने पर ही दौराला से पहले पीएसी बल लगाया हुआ है। किसानों को काफिले या ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की ओर जाने से पुलिस रोकने का पूरा प्रयास कर रही है। भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ईकडी ने बताया कि गाजीपुर बार्डर पर कूच न करने के लिए उनके पास एसडीएम व एडीएम ने कई बार फोन करके आग्रह किया। उन्होंने जवाब में कहा कि किसान अपनी बात रखने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी