मेरठ के उद्यमी अब जम्मू में भी बनाएं बल्ला: महेंद्रनाथ पाडेय

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने शनिवार को आइआइए भवन में आयोजित एक्सपो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:45 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:45 AM (IST)
मेरठ के उद्यमी अब जम्मू में भी बनाएं बल्ला: महेंद्रनाथ पाडेय
मेरठ के उद्यमी अब जम्मू में भी बनाएं बल्ला: महेंद्रनाथ पाडेय

मेरठ, जेएनएन। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने शनिवार को आइआइए भवन में आयोजित एक्सपोर्टर कान्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि मेरठ सिर्फ उत्तर प्रदेश नहीं, बल्कि देश के बड़े औद्योगिक केंद्रों में शुमार होता है। मेरठ के खेल उद्यमियों से कहा कि वो जम्मू-कश्मीर में भी इंडस्ट्री लगाएं। वहा पर उद्योग विकसित होगा तो इसका लाभ देशभर को मिलेगा। कहा कि मेरठ के उद्यमी जम्मू के कठुआ की उद्यमशीलता का लाभ उठाते हुए वहां इंडस्ट्री लगाकर कश्मीर विलो के संकट का काफी हद तक अपने स्तर पर भी समाधान कर सकते हैं।

बड़े परिवर्तनों का गढ़ रहा है मेरठ

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरठ बड़े राजनीतिक और आíथक परिवर्तन की राजधानी रहा है। मेरठ ने देश की राजनीतिक अस्थिरता को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई। इसका लाभ ये हुआ कि डबल इंजन की सरकार ने विकास का विशाल नेटवर्क खड़ा कर दिया। कल्पना नहीं थी कि एक्सप्रेस वे से 40 मिनट में पहुंचेगे। अभी तो देश की पहली रैपिड रेल भी मेरठ आएगी। ये रेल 180 की गति से चलते हुए सिर्फ 35 मिनट में दिल्ली पहुंचेगी। उद्योगों को कनेक्टिविटी, बिजली और निर्यात का माहौल चाहिए। ये सब चीजें मेरठ में तेजी से विकसित हो रही हैं। शहरों में 22-24 घटे और गावों में 18-20 घटे बिजली आ रही है।

पलायन का दर्द अब खत्म

महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि वेस्ट यूपी में अपराधियों के आतंक की वजह से कई इकाइयों और लोगों को विस्थापित होना पड़ा। योगी सरकार ने भ्रष्टाचार और अपराध को खत्म किया, वहीं मोदी सरकार ने मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप समेत कई नई योजनाओं का अवसर उपलब्ध कराया। भाजपा के आदि पुरुष पंडित दीनदयाल को याद करते हुए कहा कि उनका बताया औद्योगिक अर्थशास्त्र अब साकार हो रहा है। इसकी पटकथा नरेंद्र मोदी लिख रहे हैं। कहा भारत के लोकतात्रिक इतिहास में मोदी अलग लिखे जायेगे। उन्होंने सात वर्ष में अपने मद से सात रुपये भी नही लिया। मोदी सरकार ने गरीबों की क्रय शक्ति को बढ़ाया।

योगी माडल को अपना रहे आध्र-तेलंगाना

सीएम योगी ने दंगा करने वालों से पाच गुना वसूली करने का आदेश जारी किया, जो बेहद प्रभावी रहा। आध्रप्रदेश और तेलंगाना अपने यहा बवाल रोकने के लिए योगी कासेप्ट पर काम कर रहे हैं।

-सुलग रहे पड़ोसी देश

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर से न केवल धारा 370 खत्म की गई, बल्कि दुनिया को बड़ा संदेश दिया गया। वहा देशभर से उद्यमियों को बुलाने पर काम हो रहा है। बगल के देश 18वीं और भारत 21वीं शताब्दी में जा रहे हैं। लालकिले से जब मोदी बोलते हैं कि शौचालय बनाएं। तब लोगों ने आलोचना की। कोरोनाकाल में स्वच्छता का यही मंत्र काम आया। -1522 करोड़ रहा मेरठ का निर्यात

महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि मेरठ में देश का पहला खेल विश्वविद्यालय बन रहा है, जो बड़ी बात है। यहा की इंडस्ट्री ने गत साल 1522 करोड़ का निर्यात किया। एक जिला एक उत्पाद ने स्थिति बदल दिया। इज आफ डूइंग में पहला राज्य यूपी बना है। निर्यात प्रोत्साहन के लिए कई योजनाएं हैं, जिसका लाभ बड़े पैमाने पर इंडस्ट्री को मिला है।

बाइडन के साथ मोदी..लिखेंगे इतिहास

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति बाइडन से मुलाकात की। वो आस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के साथ मिलकर दक्षिणी चीन सागर पर बुरी नजर रखने वाले देश को घेरेंगे। मोदी की मजबूती की वजह से चीन को पहली बार सीमा से वापस हटना पड़ा।

विमान तो भारत ने बनाया था

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भारत का वैदिक विज्ञान दुनिया मे अग्रणी रहा। पुष्पक विमान भारत ने तब बना लिया था, जब दुनिया सभ्यता के लिए तड़प रही थी। आज उद्योग जगत में तकनीकी विकास तेजी से हो रहा है, जिसकी प्राचीन जड़े भारत मे रही हैं। वर्तमान राजनीतिक हालातों पर कहा कि मोदी और योगी के हाथों में देश सुरक्षित है। अखिलेश यादव के कार्यकाल में अपराधीकरण और भ्रष्टाचार रहा। सूबे में निवेश ही नहीं हो पाया। आज दुनिया के कई देश यूपी में निवेश करना चाहते हैं। इससे पहले सासद राजेन्द्र अग्रवाल ने दोनों अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की महत्ता एवं मेरठ की उद्यमशीलता की बात कही। आइआइए के मंडलीय अध्यक्ष सुमनेश अग्रवाल ने समापन संबोधन किया। जिलाधिकारी के बालाजी, अपर आयुक्त उद्योग चैत्रा वी, ईईपीसी इंडिया के रीजनल निदेशक राकेश सूरज व बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी