जिला जज ने लगाए रुद्राक्ष के पौधे, न्यायालय परिसर में रोपे गए एक से एक गुणकारी पौधे Meerut News

जिला जज न्‍यायालय परिसर में पौधारोपड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला जज ने रुद्राक्ष का गुणकारी पौधा लगाया। साथ ही बार ऐसोशियन के सदस्‍यों ने भी पौधा लगाया।

By Prem BhattEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 04:47 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 04:47 PM (IST)
जिला जज ने लगाए रुद्राक्ष के पौधे, न्यायालय परिसर में रोपे गए एक से एक गुणकारी पौधे Meerut News
जिला जज ने लगाए रुद्राक्ष के पौधे, न्यायालय परिसर में रोपे गए एक से एक गुणकारी पौधे Meerut News

मेरठ, जेएनएन। जनपद न्यायाधीश नलिन कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को मेरठ बार व जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, न्यायाधीशों व कर्मचारियों के साथ न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया। साथ ही हेरिटेज वटवृक्ष का सुंदरीकरण किया। जनपद न्यायाधीश ने इस अवसर पर रुद्राक्ष का पौधा व अध्यक्ष मेरठ बार व जिला बार एसोसिएशन ने अशोक का पौधा लगाया। जनपद न्यायाधीश ने हेरिटेज वट वृक्ष पर माला व पुष्प अर्पित किए। जनपद न्यायाधीश नलिन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्ष हमारे पूर्वज हैं तथा परिवार के सदस्य की तरह हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवन दायक होते हैं। वृक्षों से हमें प्राणदायिनी ऑक्सीजन मिलती है। साथ ही वृक्ष जलवायु परिवर्तन में भी सहायक होते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।

मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगेराम व महामंत्री नरेश दत्त शर्मा व जिला बार के अध्यक्ष रविंद्र सिंह व महामंत्री आनंद कश्यप तथा प्रभारी डीएफओ मेरठ सूरज सिंह, विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम मेरठ गुरप्रीत सिंह बावा, अपर जिला जज मोहम्मद अशरफ अंसारी, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट मेरठ के साथ-साथ अन्य अधिकारियों द्वारा भी जनपद न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया गया।इसके साथ ही जनपद न्यायाधीश ने जिला बार व मेरठ बार के अध्यक्ष व महामंत्री, अधिकारियों के साथ न्यायालय परिसर में स्थित हेरिटेज वट वृक्ष का सौन्दर्यकरण किया।

महिला अधिकारियों ने भी किया पौधारोपण

जनपद न्यायालय मेरठ की महिला अधिकारी फरहा मतलूब, किरण बाला, रिंकू, छाया नैन, मोनिका ठाकुर, शिखा प्रधान, स्नेह लता सिंह, भावना गुप्ता, अंजू कंबोज तथा स्वाति चंद्रा आदि ने भी न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया।

आवासीय परिसर में भी किया पौधारोपण

पौधारोपण समिति के अध्यक्ष व विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रभु नारायण पांडे, अपर जिला जज संजय कुमार सिंह व विनय प्रकाश सिंह, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्याम बाबू, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हिमांशु कुमार व धर्मवीर सिंह ने भी न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया। साथ ही बुधवार को न्यायिक अधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने आवासीय परिसरों पर पौधारोपण भी किया गया।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगेराम, जिला बार एसोसिएशन रविंद्र सिंह, प्रभारी डीएफओ सूरज सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

chat bot
आपका साथी