मेरठ : नंगली तीर्थ आश्रम भी जाएंगे डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

दौराला के नंगली तीर्थ आश्रम में रविवार को उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुदेव की समाधि स्थल के दर्शन करेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार को डीएम समेत पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने नंगली तीर्थ आश्रम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:20 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:20 PM (IST)
मेरठ : नंगली तीर्थ आश्रम भी जाएंगे डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
डीएम मेरठ दौराला के आश्रम पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ में दौराला के नंगली तीर्थ आश्रम में रविवार (आज) उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुदेव की समाधि स्थल के दर्शन करेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार को डीएम समेत पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने नंगली तीर्थ आश्रम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सरधना विधायक संगीत सोम ने भी आश्रम में तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा के लिहाज से आश्रम में पुलिस तैनात कर दी है।

शिष्टाचार की भेंट

रविवार को सर्किट हाउस में कार्यक्रम के बाद उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौराला के नंगली तीर्थ आश्रम में कार्यक्रम तय है। आश्रम के प्रवक्ता केपी नंगली ने बताया कि उप-मुख्यमंत्री गुरुदेव की समाधि स्थल के दर्शन करेंगे। उसके बाद आश्रम के हाल में महामंडलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानंद जी महाराज से शिष्टाचार भेंट करेंगे। प्रसाद ग्रहण कर उनका काफिला आश्रम से रवाना होगा। शनिवार को डीएम के.बालाजी समेत एसपी सिटी, सीओ दौराला, एसडीएम सरधना ने आश्रम पहुंचकर समाधि स्थल और शिष्टाचार वाले हाल का निरीक्षण किया। साथ ही पार्किंग वाली जगह को भी देखा।

इनका कहना है

उप-मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर आश्रम का निरीक्षण किया था। महामंडलेश्वर से उप-मुख्यमंत्री की शिष्टाचार भेंट है। पुलिस तैनात कर दी है।

- आशीष शर्मा, सीओ दौराला।

chat bot
आपका साथी