मेरठ : प्रेम विवाह करने पर दंपती पर हमला, फायरिंग और पथराव, पड़ोसियों को भी पीटा

मेरठ में लव मैरिज करने नाराज स्वजन ने लड़की की ससुराल में हमला कर दिया। इस दौरान पति और पत्‍नी को जमकर पीटा। पड़ोसियों ने बचाने का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई कर दी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। तहरीर पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 12:30 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 12:30 AM (IST)
मेरठ : प्रेम विवाह करने पर दंपती पर हमला, फायरिंग और पथराव, पड़ोसियों को भी पीटा
लिसाड़ी गेट क्षेत्र में प्रेम विवाह करने पर हमला बोल दिया गया।

मेरठ, जेएनएन। प्रेम विवाह से नाराज स्वजन ने लड़की की ससुराल में हमला कर दिया। दंपती को जमकर पीटा। पड़ोसियों ने बचाने का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई कर दी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। पथराव से अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में पड़ासियों के आने पर आरोपित फरार हो गए।

चल रही थी तनातनी

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी निवासी फराह ने छह माह पहले ही पड़ोसी असलम से प्रेम विवाह किया था। तीन दिन से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही है। आरोप है कि रविवार देर शाम विवाहिता के रिश्तेदार शाहरुख, चांद, शमसू, आसमोहम्मद, शादाब, सलमान और जाविद आदि ने असलम के घर पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि फायरिंग भी की गई।

आरोपितों के लिए दबिश

इस दौरान पड़ोसी कासिम, रिजवान और फुरकान बचाने आए तो उनको भी पीटा। दोनों ओर से पथराव होने लगा। इस दौरान फरार, इमरान, असलम, रिजवाना, इसरा और पड़ोसी निशा और उसकी बेटी रहमीन घायल हो गए। अन्य पड़ोसी दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। फरार और निशा ने तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। आरोपितों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

युवक को चांटा मारने पर बखेड़ा

रविवार शाम इस्लामाबाद निवासी मीनू घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान उसका पड़ोसी दाऊद से विवाद हो गया। आरोप है कि उसने मीनू के चांटा मार दिया, जिस पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चलने लगे। छतों से पथराव शुरू हो गया। मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। बवाल में मीनू, उसकी बहन रुखसार, कासिम और जमील घायल हो गए। गंभीर हालत में मीनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपित फरार हो गए। पीडि़त ने तहरीर दे दी है।

chat bot
आपका साथी