मेरठ में नेशनल हाईवे के पल्हेड़ा फ्लाईओवर के ऊपर फुटपाथ के निर्माण का तेजी से चल रहा काम

NHAI की तरफ से नेशनल हाईवे-58 पर परतापुर के तिराहा से मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा तक विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य चल रहे हैं। मेरठ की सीमा में तीन फ्लाईओवर में सबसे बड़ा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पल्हेड़ा में चल रहा है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 07:39 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 07:39 AM (IST)
मेरठ में नेशनल हाईवे के पल्हेड़ा फ्लाईओवर के ऊपर फुटपाथ के निर्माण का तेजी से चल रहा काम
पल्हेड़ा फ्लाईओवर के ऊपर फुटपाथ निर्माण कार्य।

मेरठ, जेएनएन। नेशनल हाईवे 58 पर निर्माणाधीन पल्हेड़ा फ्लाईओवर के ऊपर फुटपाथ का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। वही फ्लाईओवर के ऊपर मिट्टी व पत्थर गिराकर उसको भारी-भरकम मशीनों से दबाने का कार्य भी चल रहा है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो फरवरी के आखिर तक मोदीपुरम से दौराला की जाने वाले फलाईओवर की एक साइड बनकर तैयार हो जायेगी। 

एनएचएआई की तरफ से नेशनल हाईवे-58 पर परतापुर के तिराहा से मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा तक विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिनमें कंकरखेड़ा स्थित खिर्वा कट पर अंडरपास फ्लाईओवर, पल्लवपुरम हाईवे पर विशाल फ्लाईओवर के अलावा दौराला के सकौती में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य, फुटपाथ, फुट ओवरब्रिज, सर्विस रोड नाला समेत अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं। मेरठ की सीमा में तीन फ्लाईओवर में सबसे बड़ा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पल्हेड़ा में चल रहा है, जहां फ्लाईओवर ऊपरफुटपाथ का निर्माण शुरू हो चुका है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बीके चतुर्वेदी का कहना है कि फरवरी के आखिरी तक फुटपाथ और मिट्टी दबाने का कार्य पूरा हो जायेगा। उसके बाद फ्लाईओवर को आखिरी टच दिया जायेगा। 

chat bot
आपका साथी