CCSU Entrance Exam: हर जिले में बनाए गए सेंटर, अपने ही शहर से बीएड प्रवेश परीक्षा देंगे 66 हजार छात्र

छह अगस्‍त को बीएड की संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा है। छात्र- छात्राओं को दूर न जाना पड़े व कोविड की वजह से इस बार हर जिले में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सीसीएसयू की ओर से नौ जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां 66 हजार छात्र- छात्राएं परीक्षा देंगे।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 03:39 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 03:39 PM (IST)
CCSU Entrance Exam: हर जिले में बनाए गए सेंटर, अपने ही शहर से बीएड प्रवेश परीक्षा देंगे 66 हजार छात्र
चौधरी चरण सिंह विवि ने हर जिले में बनाए हैं सेंटर।

जागरण संवाददाता, मेरठ। छह अगस्‍त को बीएड की संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा है। छात्र- छात्राओं को दूर न जाना पड़े व कोविड की वजह से इस बार हर जिले में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ताकि छात्र- छात्राएं अपने जिले में परीक्षा दे सकें। परीक्षा केंद्रों पर पूरी व्‍यवस्‍था की गई है। चौधरी चरण सिंह विवि की ओर से नौ जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 66 हजार छात्र- छात्राएं परीक्षा देंगे। प्रवेश परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड होने लगे हैं। किसी भी तरह की समस्‍या के लिए विवि ने वेबसाइट पर जाने के सुझाव दिए हैं।

बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस बार भी लखनउ विश्‍वविद्यालय की ओर से किया जा रहा है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए हर विश्‍वविद्लय को नोडल केंद्र बनाया गया है। ताकि परीक्षा का संचालन सही तरीके से हो सके। कोविड की वजह से एक परीक्षा केंद्र 200 से 500 छात्र- छात्राएं परीक्षा देंगे। विश्‍वविद्यालय से जुड़े 40 कालेजों में दो वर्षीय बीएड का पाठ्यक्रम संचालित हो रहा है। बीएड प्रवेश परीक्षा से पहले चौधरी चरण सिंह विवि ने सभी कालेजों को अपने शिक्षकों का अनुमोदन कराने को कहा है। बगैर अनुमोदित कराए कालेजों को काउंसिलिंग में शामिल नहीं किया जाएगा।

ये हैं केंद्र और परीक्षार्थी

जिला  -   केंद्र       -     परीक्षार्थी

मेरठ         29       -   20000

गाजियाबाद  12 -      17 हजार

बुलंदशहर     9       -  5500

हापुड़           4 -       3000

गौतमबुद्धनगर 8  -      6800

बागपत         7 -       3000

मुजफ्फरनगर  3 -    4800

शामली           2-     2300

सहारनपुर       9-    6600

chat bot
आपका साथी