मेरठ : निगम का अवैध होर्डिंग्स अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने जताया विरोध

मेरठ नगर निगम ने मंगलवार को शहर में अवैध होर्डिंग्स और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया इस दौरान हापुड़ रोड पर पशु अस्पताल से अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने निगम के इस अभियान का विरोध जताया।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 03:32 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 03:32 PM (IST)
मेरठ : निगम का अवैध होर्डिंग्स अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने जताया विरोध
मेरठ में नगर निगम ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।

मेरठ, जेएनएन। मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने मंगलवार को हापुड़ रोड पर पशु अस्पताल से अवैध होर्डिंग्स और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान एक अवैध विज्ञापन पट व एक पोल हटाने को लेकर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष ने विरोध जताया। सुबह 10 बजे नगर निगम प्रवर्तन दल जेसीबी, एलिवेटर और ट्रैक्टर ट्राली लेकर पशुओं के अस्पताल पहुंची।

टीम ने पशुओं के अस्पताल की दीवार के सहारे लगे लोहे के दो खोके तोड़ कर जब्त किए। सड़क पर अवैध रूप से निर्मित कई निर्माण को भी ध्वस्त किया। इसी दौरान एक अवैध विज्ञापन पट व एक पोल हटाए जाने पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष व पूर्व पार्षद जाहिद‌ अंसारी ने टीम का विरोध करते हुए नाराजगी जताई।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी का कहना है कि टेलीफोन का पोल था। टीम इसे हटा रही थी जिसे हटाने से पहले लाइन चेक करनी चाहिए थी। इसके बाद नगर निगम टीम ने हापुड़ रोड पर ही सूरजकुंड चौराहे पर पशुओं को बांधने के दर्जनों लोहे के खूंटे तोड़े गए।

साथ ही कई स्थानों पर अवैध विज्ञापन पट हटवाकर जब्त कर लिए गए। प्रवर्तन दल अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल राजकुमार बालियान ने बताया कि अभियान में अवैध होर्डिंग्स व अतिक्रमण हटाया जा रहा है। नगर निगम टीम में कर निरीक्षक विवेक, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक, जसवंत तोमर सुबेदार जगबीर सिंह, हवलदार रुपेश कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी