Blast in Meerut: दूसरे दिन एडीजी ने किया निरीक्षण, मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम; तस्‍वीरें

Blast in Meerut मेरठ के सरधना में गुरुवार सुबह हुए धमाके की दहशत शुक्रवार सुबह भी लोगों के चेहरों पर दिखाई दी। दोपहर बाद एडीजी भी घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उनके साथ एसपी देहात भी थे।

By Himanshu DiwediEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 05:17 PM (IST)
Blast in Meerut: दूसरे दिन एडीजी ने किया निरीक्षण, मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम; तस्‍वीरें
मेरठ में धमाके की जगह की जांच हुई ।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ के सरधना में गुरुवार सुबह हुए धमाके की दहशत शुक्रवार सुबह भी लोगों के चेहरों पर दिखाई दी। दोपहर बाद एडीजी भी घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उनके साथ एसपी देहात भी थे। फारेंसिक टीम ने भी शुक्रवार को दोबारा साक्ष्य एकत्र किए।

गुरुवार सुबह कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष आसिम के घर में जोरदार धमाका हुआ था। इसमें कांग्रेस नेता और उनके दोस्त की मौत हो गई थी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए थे। आसपास के चार मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुलिस अभी तक धमाकों की सही वजह पता नहीं कर पाई है। स्थानीय लोगों का कहना था कि पटाखों के जखीरे में आग से विस्फोट हुआ था।

मौके से पटाखों के पैकेट आदि भी पुलिस को मिले थे। मामले की हकीकत पता करने के लिए शनिवार दोपहर बाद एडीजी राजीव सभरवाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान आसपास के लोगों से बातचीत भी की। जमीदोंज मकान और क्षतिग्रस्त मकानों को भी देखा। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

उधर, फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य एकत्रित किए। दूसरी ओर क्षेत्र में अवैध पटाखों का भंडारण करने वालों की सूची बनाई जा रही है। जल्द ही बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने और बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

भाजपा विधायक व सपा जिलाध्यक्ष ने पीडि़तों को दिया मदद का भरोसा

पटाखों में हुए विस्फोट ने दो जिंदगियां बुझा दीं। बराबर के दो घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। एक पड़ोसी की पहली मंजिल ही ढहने के कगार पर है। वहीं, शुक्रवार को सरधना विधायक संगीत सोम व सपा के जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह मोहल्ला पीरजादगान पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। मृतकों व घायलों के स्वजन को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

धमाके के बाद नहीं हटा मलबा

धमाके के दो दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय प्रशासन व पालिका ने मलबा हटाने का प्रयास नहीं किया। मोहल्ले वालों का कहना है कि ध्वस्त मकानों के मलबे से गली से निकलना दुश्वार हो रहा है।  

chat bot
आपका साथी