मेरठ: मिशन शक्ति के तहत 75 महिलाओं को किया सम्मानित, तालियों से गूंजा प्रेक्षागृह

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस परीक्षा ग्रह में मिशन शक्ति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया। लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 03:00 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 03:00 PM (IST)
मेरठ: मिशन शक्ति के तहत 75 महिलाओं को किया सम्मानित, तालियों से गूंजा प्रेक्षागृह
मिशन शक्ति के तहत मेरठ की 75 महिलाओं को किया गया सम्‍मानित।

जागरण संवादाता, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस परीक्षा ग्रह में मिशन शक्ति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुल 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य रूप से राज्य महिला आयोग की सदस्य रेखा त्यागी व सांसद राजेंद्र अग्रवाल और डीएमके बालाजी ने संयुक्त रूप से किया। हालांकि कार्यक्रम में कुछ देर रुक कर सांसद चले गए।

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तृतीय चरण में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, होमगार्ड, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, जिला पंचायती राज विभाग आदि में कार्यरत महिलाओं को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल 75 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र वह शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जहां दहेज प्रथा और बाल विवाह को लेकर अपनी बात कही, वही मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त मंत्री सीता निर्मल रमन ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिला विकास के लिए चलाई जा रही योजना के संबंध में अपनी बात कही।

ऐसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेश में महिला उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों का विस्तार से बताय। उधर, नेताजी सुभाष चंद्र ग्रह में एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य रेखा त्यागी, जिलाधिकारी के. बालाजी, सीडीओ शशांक चौधरी आदि ने महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जनपद के सभी प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन सांसद के अलावा कोई भी प्रतिनिधि कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाया।

स्टाफ नर्स शर्ली भंडारी होंगी लखनऊ में सम्मानित

मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्स शर्ली भंडारी ने को कोरोना काल में बेहतर कार्य करने व मरीजों की सेवा करने के लिए लखनऊ में आज सम्मानित किया गया। शर्ली भंडारी खुद मरीजों की सेवा करते हुए दो बार कोरोना से पीड़ित हो गई थी। लेकिन अपने उपचार के दौरान भी वह मोबाइल फोन से मरीजों से जुड़ी रही और उनका हौंसला भी बढ़ाया। उनके इसी सेवा भाव व बेहतर कार्य को देखते हुए मिशन शक्ति के तहत लखनऊ में शनिवार को सम्मानित किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी