लिम्का बुक में दर्ज हुआ मीनाक्षी का रिकार्ड, गिनीज बुक में भी शामिल हो चुकी है उपलब्धि

लिम्का बुक आफ रिकार्डस 2020-22 के ह्यूमन स्टोरी में मीनाक्षी की उपलब्धि व रिकार्ड भी दर्शाया गया है। मीनाक्षी ने एक खाली आयताकार ग्रिड पर सभी 118 रासायनिक तत्वों को दो मिनट 49 सेकेंड में लगाकर रिकार्ड बनाया है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 04:56 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 04:56 PM (IST)
लिम्का बुक में दर्ज हुआ मीनाक्षी का रिकार्ड, गिनीज बुक में भी शामिल हो चुकी है उपलब्धि
लिम्का बुक में दर्ज हुआ मीनाक्षी का रिकार्ड

मेरठ, जागरण संवाददाता। रसायन विज्ञान की आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल आफ केमिस्ट्री) के सभी 118 रासायनिक तत्वों को सबसे तेज गति से सही क्रम में लगाने वाली विश्व की प्रथम महिला मीनाक्षी अग्रवाल का रिकार्ड लिम्का बुक आफ रिकार्डस में दर्ज हो चुका है।

लिम्का बुक ने ह्यूमन स्टोरी में मीनाक्षी की उपलब्धि को दर्शाया

लिम्का बुक आफ रिकार्डस 2020-22 की पुस्तिका जारी कर दी गई है। 30 साल की उपलब्धियों को समेटे इस पुस्तिका के ह्यूमन स्टोरी में मीनाक्षी की उपलब्धि व रिकार्ड भी दर्शाया गया है। मोदीनगर की रहने वाली मीनाक्षी की यह उपलब्धि गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्डस में भी दर्ज हो चुकी है और जल्द ही उनकी पुस्तिका में भी मीनाक्षी की उपलब्धि को प्रकाशित किया जा सकता है। मीनाक्षी ने एक खाली आयताकार ग्रिड पर सभी 118 रासायनिक तत्वों को दो मिनट 49 सेकेंड में लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया है। यूनेस्को ने वर्ष 2019 को इंटरनेशनल इयर आफ पीरियोडिक टेबल यानी अंतरराष्ट्रीय आवर्त सारणी वर्ष घोषित किया था। उसी में योगदान करने के लिए मीनाक्षी ने भारत से यह अनोखा और बेहद कठिन विश्व रिकार्ड बनाया था। मीनाक्षी के अनुसार इस रिकार्ड को बनाने के लिए अच्छी स्मरण शक्ति के साथ बुद्धिमता एवं तेजी से हाथों के संचालन की जरूरत होती है। मीनाक्षी की विज्ञान विषय में रुचि उनके पिता इलेक्टिकल इंजीनियर एनके संघी से मिली प्रेरणा से बढ़ी।

chat bot
आपका साथी