MDA News: एमडीए में बड़ी संख्‍या में पद खाली, एक अफसर पर कई-कई अनुभागों का कार्यभार,पढ़िए एक रिपोर्ट

MDA News मेरठ विकास प्राधिकरण में अधिकारियों के साथ ही निचले स्तर का भी स्टाफ कम हो गया है। जिससे दूसरे कर्मियों पर भार बढ़ गया है। हाल ही में डिप्टी कलक्टर मनोज कुमार सिंह बिजनौर में एसडीएम बनाए गए हैं। अफसरों का काम बढ़ गया है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 10:50 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 10:50 AM (IST)
MDA News: एमडीए में बड़ी संख्‍या में पद खाली, एक अफसर पर कई-कई अनुभागों का कार्यभार,पढ़िए एक रिपोर्ट
मेरठ में अफसरों का अधिकारियों पर भार, काम भी बोझ भी बढ़ गया।

मेरठ, जागरण संवाददाता। MDA News मेरठ विकास प्राधिकरण में स्थानांतरण व संबद्धता की वजह से एक अधिकारी पर कई-कई अनुभागों के अधिकारियों का भार आ गया है। अधिकारियों के साथ ही निचले स्तर का भी स्टाफ कम हो गया है। जिससे दूसरे कर्मियों पर भार बढ़ गया है। हाल ही में डिप्टी कलक्टर मनोज कुमार सिंह बिजनौर में एसडीएम बनाए गए हैं। उन्हीं साथ संयुक्त सचिव अजय कुमार का भी स्थानांतरण हो गया है। रिलीव कर दिए गए हैं। सहायक नगर नियोजक गोर्की कौशिक पिछले महीने ही अयोध्या विकास प्राधिकरण भेजे जा चुके हैं।

यह है स्‍थिति

अधिशासी अभियंता राजीव कुमार सिंह का भी स्थानांतरण गाजियाबाद हो गया है। उन्हें भी बोर्ड बैठक के बाद रिलीव कर दिया जाएगा। मनोज सिंह यहां पर अर्जन अनुभाग देखते थे साथ ही प्रवर्तन जोन के जोनल अधिकारी थे। उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों की फाइल तैयार कराना, अधिवक्ता के संपर्क में रहना व उच्च न्यायालय की पेशी में जाने का कार्य था। उनके स्थान पर किसी की नियुक्ति नहीं हुई है। उनका कार्य तहसीलदार विपिन कुमार को दिया गया है। विपिन कुमार के पास पहले से ही प्रवर्तन जोन ए के जोनल अधिकारी की जिम्मेदारी है।

किसी की नियुक्ति नहीं

संपत्ति अनुभाग के बल्क संपत्तियों के प्रभारी यही हैं। उद्यान अनुभाग के प्रभारी हैं। साथ ही सिविल न्यायालय से संबंधित मामलों की जिम्मेदारी पहले से ही इन पर है। संयुक्त सचिव अजय कुमार की जिम्मेदारी को दो अधिकारियों में बांटी गई है। उनका आधा कार्य अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा व आधी जिम्मेदारी तहसीलदार विपिन कुमार को दी गई है। सहायक नगर नियोजक गोर्की के जाने के बाद किसी की नियुक्ति नहीं हुई है। उनका प्रभार नगर नियोजक विजय कुमार के पास है। बोर्ड बैठक के बाद राजीव सिंह रिलीव हो जाएंगे। जिसके बाद उनके कार्य की जिम्मेदारी अरुण शर्मा व अधीक्षण अभियंता विजय सोनकर पर बढ़ेगी। इसके अलावा एमडीए में लेखपाल के सभी पद खाली हो गए हैं। कई लिपिकों के सेवानिवृत्त हो जाने से दूसरे कर्मियों को कार्य दिया गया है। नई नियुक्ति हुई नहीं है।

संबद्धता के भरोसे चल रहे बड़े पद

वर्तमान में एमडीए में स्थाई वित्त नियंत्रक कोई नहीं है। मेडिकल कालेज की वित्त नियंत्रक के पास ही यहीं का अतिरिक्त प्रभार है। स्थाई रूप से कोई मुख्य अभियंता नहीं है। हापुड़ के मुख्य अभियंता के पास यहां का अतिरिक्त प्रभार है। मुख्य नगर नियोजक के पास नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में मुख्य नगर नियोजक की अतिरिक्त जिम्मेदारी है।

chat bot
आपका साथी