सहारनपुर में मस्जिद में मौलाना ने किया किशोर से कुकर्म का प्रयास, आरोपित मौलाना फरार

मस्जिद में अजान पढऩे के लिए रखा गया था किशोर। मेडिकल करवा कर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट मौलाना फरार।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 11:16 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 11:16 PM (IST)
सहारनपुर में मस्जिद में मौलाना ने किया किशोर से कुकर्म का प्रयास, आरोपित मौलाना फरार
सहारनपुर में मस्जिद में मौलाना ने किया किशोर से कुकर्म का प्रयास, आरोपित मौलाना फरार

सहारनपुर, जेएनएन। शहर की एक मस्जिद में सुबह की अजान पढऩे के लिए रखे गए 16 साल के किशोर के साथ कार्यवाहक मौलाना ने कुकर्म का प्रयास किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपित मौलाना फरार हो गया। 

थाना मंडी क्षेत्र की एक मस्जिद में अजान के लिए पास की ही कॉलोनी के 16 साल के लड़के को रखा गया था। वह रात को मस्जिद में ही सोता था। किशोर के अनुसार मंगलवार रात भी वह मस्जिद में सो रहा था। आरोप है कि अचानक मस्जिद के कार्यवाहक मौलाना अमजद आ गए और गिलास में कुछ पीने को दिया। उसे पीते ही बेहोशी सी छाने लगी। इसी बीच मौलाना ने उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर कुछ लोग आ गए और मौलाना अमजद फरार हो गए। इंस्पेक्टर मंडी बिजेंद्र ङ्क्षसह रावत ने बताया कि किशोर के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोर का मेडिकल कराया गया है।

chat bot
आपका साथी