मेरठ : मुसलमान अपने बच्चों को दीनी के साथ दुनियावी तालीम भी दिलाएं : मौलाना मदनी

मौलाना मदनी बुधवार को ललियाना में मस्जिद और खानकाह की बुनियाद रखने पहुंचे। कहा कि तालीम तरक्की की कुंजी है। जो दीनी और दुनियावी की तरक्की के रास्ते खोलती है। इसलिए मुसलमान अपने बच्चों को दीनी के साथ दुनियावी तालीम भी दिलाएं।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:49 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:49 PM (IST)
मेरठ : मुसलमान अपने बच्चों को दीनी के साथ दुनियावी तालीम भी दिलाएं : मौलाना मदनी
मौलाना मदनी बुधवार को मेरठ के ललियाना में मस्जिद और खानकाह की बुनियाद रखने पहुंचे

मेरठ, जागरण संवाददाता। जमीयत उलमा-ए-हिंद के सदर व दारुल उलूम देवबंद के शेखुल हदीस मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मस्जिद खुदा का घर है, इबादत की जगह है। दुनिया में इसकी तामीर से बेहतर काम और नहीं हो सकता लेकिन इसके साथ ही मुस्लिम तबका अपने बच्चों को दीनी और दुनियावी तालीम भी दिलाएं। मदनी बुधवार को ललियाना में मस्जिद और खानकाह की बुनियाद रखने पहुंचे थे।

मौलाना मदनी ने कहा कि तालीम तरक्की की कुंजी है। जो दीनी और दुनियावी की तरक्की के रास्ते खोलती है। इसलिए मुसलमान अपने बच्चों को दीनी के साथ दुनियावी तालीम भी दिलाएं। जिससे मुस्लिम बच्चे डाक्टर, इंजीनियर, अफसर बनकर अपने गांव, समाज और देश की खिदमत कर सकें। गांव पहुंचने पर आयोजक दिल्ली सरकार के पूर्व राज्यमंत्री चौधरी रियासत समेत सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया। मौलाना इनामुल्ला, कारी माजिद अली, मौलाना इकबाल, हाफिज मुहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी