सिवाया टोल प्लाजा पर 23 हजार गाड़ियों से लगा भीषण जाम

सिवाया टोल प्लाजा पर रविवार को सुबह से रात तक करीब 23 हजार गाड़ियों की वज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 10:15 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 10:15 PM (IST)
सिवाया टोल प्लाजा पर 23 हजार गाड़ियों से लगा भीषण जाम
सिवाया टोल प्लाजा पर 23 हजार गाड़ियों से लगा भीषण जाम

मेरठ,जेएनएन। सिवाया टोल प्लाजा पर रविवार को सुबह से रात तक करीब 23 हजार गाड़ियों की वजह से रुक-रुक कर ट्रैफिक जाम रहा। दिन भर में दो बार यह स्थिति रही कि टोल प्लाजा से दौराला फ्लाईओवर तक वाहनों की कतार लग गई। टोल प्रबंधन ने अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात कर वाहनों को निकाला।

उत्तराखंड सरकार ने कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए 20 जुलाई तक बंदिश लगा रखी है। इसके बावजूद रविवार को हाईवे पर भारी ट्रैफिक रहा। आम दिनों की अपेक्षा 20 फीसद वाहन बढ़ने से जाम लगा। टोल प्लाजा से भराला झाल कट से रजवाहे की पटरी के रास्ते वाहन सिवाया गांव में आकर निकले। इस वजह से रजवाहे की पटरी पर भी जाम लग गया।

टोल प्लाजा पर गुरुवार से रविवार तक वाहनों की संख्या

गुरुवार रात 12 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक 12 हजार वाहन उत्तराखंड की ओर निकले।

- शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार रात 12 बजे तक 16 हजार 500 वाहन उत्तराखंड की ओर रवाना हुए।

-शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात तक उत्तराखंड से मेरठ दिल्ली आने वाले वाहन 23 हजार।

इनका कहना है..

गुरुवार से शनिवार रात तक कांवड़ मार्ग और हाईवे के रास्ते उत्तराखंड की ओर गया ट्रैफिक रविवार रात तक हाईवे से वापस लौटा। इस वजह से रविवार दिन भर जाम के हालात रहे। छह गार्ड और दो कर्मचारी अतिरिक्त ड्यूटी पर तैनात थे।

- प्रदीप चौधरी, वरिष्ठ मैनेजर-सिवाया टोल प्लाजा।

खुले में न करें कुर्बानी: सरूरपुर थाना प्रांगण में रविवार दोपहर बाद बकरीद को लेकर एसओ ने गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की। जिसमें एसओ दिनेश प्रताप सिंह ने मुस्लिम समाज के लोगों को खुले में कुर्बानी न करने व अवशेषों को जमीन में गड्ढा बनाकर दबाने की अपील की। इसके साथ ही लोगों से शारीरिक दूरी का पालन कर त्योहार मनाने की बात कही। खिवाई, हर्रा नपं, पांचली बुजुर्ग, जसड़, जैनपुर, भूनी आदि गांवों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी